Virtual Conference : मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता लगा दें जोर : क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव
कार्यकर्ता मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी से जोर लगा दें। यह बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही।
जौनपुर, जेएनएन। देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसके लिए हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने का संकल्प लेना पड़ेगा। कार्यकर्ता मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी से जोर लगा दें। यह बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही। इसके जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आएगा ही, स्थानीय उत्पाद को भी लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी। साथ-साथ भारत आत्मनिर्भर की ओर प्रशस्त होगा।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से लेकर आज तक सिर्फ विश्व में भारत की जयकार और हर भारतीय की खुशहाली के लिए काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अन्त्योदय की भावना से काम करते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता संगठन का काम करते-करते पीएम, सीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, सांसद व राष्ट्रपति बनते हैं भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और हर कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर कहीं स्वयं का भाव होता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, धनंजय ङ्क्षसह, शाहगंज के सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता जुड़े रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज ङ्क्षसह व संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया ने किया।
धरातल पर उतरकर सरकार ने किया कार्य : महेंद्र
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र ङ्क्षसह ने वर्चुअल रैली के जरिए विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि कोविड-19 सदी की सबसे भयंकर महामारी की रोकथाम और सहायता प्रदान करने में प्रदेश की सरकार ने धरातल पर उतरकर कार्य किया। जिसके कारण अन्य राज्यों की तुलना में हमारे प्रदेश में जनसंख्या के लिहाज से कम लोग संक्रमित हुए। बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में कोरोना की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का जो काम यूपी में हुआ वह देश के अन्य राज्यों में नहीं हुआ। कहा कि सभी जिलों में टेङ्क्षस्टग और वेंटिलेटर की व्यवस्था की गयी है। सरकार ने 35 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए डेटाबेस तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा गरीबों और मजदूरों के लिए पीएम गरीब कल्याण निधि का भी निर्माण 1 लाख 70 हजार करोड़ से किया गया है। वर्चुअल रैली के दौरान पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मेहीलाल गौतम, जिलामंत्री सुरेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा आदि मौजूद थेे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।