विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-अयोध्या धाम के बीच शुरू हुई नई पैसेंजर ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:51 PM (IST)

वाराणसी से अयोध्या धाम के लिए 12 कोच वाली पैसेंजर ट्रेन (मेमू) का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन ...और पढ़ें

04201 वाराणसी से अयोध्या धाम के लिए शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी

04201 वाराणसी से अयोध्या धाम के लिए शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी

HighLights

  1. वाराणसी-अयोध्या धाम के बीच मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ।

  2. 12 कोच वाली ट्रेन, 44 फेरे, लगभग 250 यात्री रवाना।

  3. वाराणसी से शाम 4:20 बजे प्रस्थान, अयोध्या रात 9:40 बजे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी-अयोध्या धाम-वाराणसी के बीच 44 फेरे के लिए प्रस्तावित 12 कोच वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार को पहली बार प्लेटफार्म नंबर 6 से रवाना हुई। हालांकि, पहले दिन यह ट्रेन तीन घंटा 30 मिनट रीशेड्यूल कर शाम में 7:50 बजे प्लेटफार्म से रवाना की गई।

नियमित रूप से यह पैसेंजर गाड़ी संख्या 04201 वाराणसी से अयोध्या धाम के लिए शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद शिवपुर, बीरापट्टी, बाबतपुर, पिंडरा रोड हाल्ट, खालिसपुर, त्रिलोचन महादेव, जलालगंज, सरकोनी, जफराबाद, जौनपुर, महगावां, मिहरावां, मणिकला हाल्ट, खेतासराय, शाहगंज, बिलवाई, तुलसीनगर, मल्हीपुर, जफरगंज, अकबरपुर, कटेहरी, गोसाईंगंज, उलनाभारी, बिलहर, दर्शननगर के बाद अयोध्या धाम जंक्शन पर रात 21:40 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से प्रतिदिन रात में 22:20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित 25 स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी जंक्शन पर तड़के चार बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-कटिहार के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाएं, MP अजय मंडल ने PM व रेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा- व‍िक्रमश‍िला सेतु बंद है