वाराणसी में 10 डिग्री के करीब जा पहुंचा पारा, पहाड़ों की बर्फबारी का असर ढाएगा कहर
वाराणसी में ठंड का कहर जारी है, पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पहाड़ों पर हो रही ...और पढ़ें

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ तो मैदानी क्षेत्रों में भी पारा कम होगा।
HighLights
वाराणसी में पारा 10 डिग्री के करीब
पहाड़ों की बर्फबारी का असर
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव के बीच रविवार को पारा दस डिग्री के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग ने इस बाबत हालांकि पहले ही अलर्ट जारी कर रखा था। माना जा रहा है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में होने से गलन में इजाफा हुआ है।
सुबह के समय वातावरण में ठंड घुली रही, हवाएं सिहरन भरी रहीं और सुबह लोगों के हाथ पैर भी ठंड में ठिठुरे नजर आए। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में गलन का असर घुला रहा। दिन चढ़ा तो सुबह का कुहासा भी छंटा और धूप भी खिली। धूप खिलने के बाद गुनगुना अहसास ने लोगों को राहत भी दी। हालांकि धूप दिन में तल्ख नहीं हो सकी और ठंडक का असर दिन भर काबिज रही।
वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 27.3°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्यूनतम 60% और अधिकतम 79% दर्ज की गई। मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच वातावरण में नमी में कमी का दौर जारी होने से आसमान में किसी रुख के बदलाव की उम्मीद नहीं है।
