विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंद्रकांत रथ हत्याकांड: वाराणसी से आरोपी विनय राय गिरफ्तार, कोलकाता ले गई CBI की टीम

Published: Tue, 19 May 2026 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2026 11:22 PM (IST)

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में वाराणसी से कोयला कारोबारी विनय ...और पढ़ें

वाराणसी से विनय राय गिरफ्तार।

वाराणसी से विनय राय गिरफ्तार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की गई हत्या में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पूर्वांचल में डेरा जमाई सीबीआई ने मंगलवार को गाजीपुर के देवरिया ग्राम निवासी विनय राय को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक पृष्ठ भूमि वाले काेयला कारोबारी विनय राय के ऊपर मर्डर में शामिल रहे शूटरों को धनबाद में संसाधन उपलब्ध कराने का आरोप है। सीबीआई ने विनय को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 21 मई की शाम कोलकाता की अदालत में पेश करने का आदेश देते हुए ले जाने की अनुमति दी।

सीबीआई और बंगाल एसटीएफ की एक टीम विनय के एक गुर्गे गाजीपुर के मतसा गांव निवासी संजय राय की तलाश घेराबंदी की है। चंद्रनाथ राय को कोलकाता में ही बीते छह मई की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था।

सनसनीखेज हत्या के बाद बंगाल एसटीएफ ने बलिया के राज सिंह को अयोध्या से तो विक्की मौर्या व मयंक मिश्रा को बक्सर से गिरफ्तार किया था। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में अब सीबीआई जुटी तो गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद रसड़ा (बलिया) के रतोपुर गांव निवासी शूटर की भूमिका में सामने आए राजकुमार सिंह को सीबीआई और मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

वहीं, सीबीआई की एक टीम ने विनय राय की वाराणसी में गिरफ्तारी कैंट पुलिस के जरिए उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर अपने साथ ले गई। हाईप्राेफाइल मर्डर में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए गिरफ्तार विनय के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, गैंग्स्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोर्ट में पेशी के दौरान विनय मीडिया कर्मियों को घूरते हुए उन्हें दहशत में लेने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक अब तक हुई गिरफ्तारी और पूछताछ में एक अन्य शूटर मुनमुन का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मर्डर मिस्ट्री की साजिश रचने वाला चेहरा सामने आएगा।

राज की गिरफ्तारी पर मिल सकती है नई जानकारी

चंद्रनाथ रथ हत्या कांड में पकड़े गए बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी पर एजेंसियां मंथन कर रही हैं। जांच एजेंसियां मर्डर मिस्ट्री का सटीक खुलासा करने के लिए मशक्कत कर रहीं हैं। राज सिंह के बाद बलिया के ही राजकुमार सिंह की हत्या मामले में शूटर के रूप में गिरफ्तारी के बाद मंथन शुरू हो गया है।

सीबीआई पहले ही राज के स्वजन से लंबी पूछताछ कर चुकी है। जिसमें उसके स्वजन बेगुनाही के कई प्रमाण पेश कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक राज की गिरफ्तारी फोटो पहचान के आधार पर हुई थी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में अज्ञात कार सवारों ने युवक को मारी गोली, पुल‍ि‍स ने मामला दर्ज क‍िया

यह भी पढ़ें- सुवेंदु के सचिव की हत्या मामले में पड़ोसी राज्यों के शूटरों पर गहराया शक, बिहार-यूपी पहुंची बंगाल एसआईटी