विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर का 'मास्टरमाइंड' और महिला गैंग का आतंक, वाराणसी में लग्जरी कार से आकर ऑटो में काटते थे महिलाओं की चेन

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:38 PM (IST)

वाराणसी पुलिस ने शहर में सक्रिय एक उचक्कागिरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights

  1. लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने उचक्कागिरी गिरोह का किया भंडाफोड़।

  2. तीन महिला और एक पुरुष सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार।

  3. गिरोह ऑटो-रिक्शा में महिलाओं को बातों में उलझाकर करता था चोरी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने शहर में उचक्कागिरी करने वाले गिरोह का बुधवार को राजफाश किया और गिरोह के सरगना व तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो सोने की चेन, दो मोबाइल, 27 हजार रुपए और एक स्कार्पियो बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना गोरखपुर का है और उसकी महिला सदस्य गोरखपुर और आजमगढ़ की हैं। ये लोग वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में जाकर आटो और ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर चेन चोरी करती हैं।

पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते नौ सितम्बर को पांडेयपुर लालपुर थाने में एक महिला ने तहरीर दी थी कि वह काली माता मंदिर के पास से एक आटो में बैठी थी। इसमें पहले से 3 महिलाएं बैठी थीं। उन महिलाओं ने बातों में उलझाकर उसका चेन चोरी कर लिया। मामले में केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर लालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार ने टीम के साथ बुधवार की सुबह करीब 08.40 बजे आजमगढ़ रोड स्थित आटो स्टैंड के पास से घेराबंदी कर तीन महिला और एक पुरुष को पकड़ा।

पकड़े गए लोगों में बैजनाथ उर्फ बैजू पुत्र नियम्बर, निवासी ग्राम फरसार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, सीमा पत्नी विशाल और कुसुम पत्नी चंदन निवासी ग्राम करवनिया, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर और पिंकी पत्नी दुर्गविजय निवासी ग्राम सोहराबाद, थाना रौनापार, आजमगढ़ हैं।

आटो और ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं को बनाती हैं निशाना
अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन लिपि नगायच ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के सरगना बैजनाथ उर्फ बैजू ने बताया कि वे विभिन्न जनपदों में आटो और ई-रिक्शा से यात्रा करने वाली महिलाओं को ही अपना निशाना बनाते है। गिरोह की महिला सदस्य महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके गले से चेन या अन्य सामान चोरी कर लेती है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

लिपि नगायच ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए ये गिरोह गोरखपुर से कार से आता था। इसके बाद कार को एक जगह खड़ी करके उसमें पुरुष सदस्य बैठा रहता था। इसके बाद महिलाएं जाती थीं और वारदात को अंजाम देती थीं। इसके बाद एक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन से चार घटनाओं को अंजाम देकर अपने शहर में चले जाते हैं। पकड़ी गई महिला सदस्यों पर जौनपुर, आजमगढ़ और वाराणसी में कई केस दर्ज हैं। यह लोग अपने शहर में वारदात को अंजाम नहीं देतीं थीं।

यह भी पढ़ें- BHU में छात्राओं का अनोखा कारनामा, जीपीएस ट्रैकर की मदद से खुद ढूंढ निकाली चोरी हुई साइकिल