विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU में छात्राओं का अनोखा कारनामा, जीपीएस ट्रैकर की मदद से खुद ढूंढ निकाली चोरी हुई साइकिल

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:41 AM (IST)

बीएचयू परिसर से चोरी हुई एक छात्रा की साइकिल को जीपीएस ट्रैकर की मदद से छात्राओं ने खुद रोहनिया बाजार ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बीएचयू छात्रा ने जीपीएस से ट्रैक कर साइकिल बरामद की।

  2. सायरा दत्ता ने सहेली संग रोहनिया बाजार से साइकिल ढूंढी।

  3. प्राक्टर कार्यालय को सूचना दी गई, पुलिस को नहीं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू परिसर से बुधवार को चोरी हुई साइकिल छात्राओं ने खुद जीपीएस से ट्रैक करके रोहनिया बाजार की सर्विस लेन से बरामद कर ली। बीएचयू में एमए अंग्रेजी की छात्रा सायरा दत्ता ने दोपहर में अपने विभाग के बाहर अपनी साइकिल खड़ी की थी।

कुछ देर बाद पहुंची तो साइकिल गायब थी। साइकिल में जीपीएस लगा था, जिसके कारण अपनी सहेली के साथ स्कूटी से मोबाइल फोन के जरिये ट्रैकिंग करते-करते रोहनिया बाजार पहुंची जहां साइकिल लावारिस हालत में मिली।

वहां एक युवक भी बैठा था, जो भाग निकला। साइकिल मिलने की सूचना छात्रा ने प्राक्टर कार्यालय को दी। हालांकि इस बारे में रोहनिया पुलिस को जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- बीएचयू में शुरू होगा कैडेवरिक ट्रांसप्लांट, ब्रेन डेड मरीजों के अंगों से बचेगी जान