विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:22 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए गोरखपुर के रास्ते तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. गोरखपुर के रास्ते तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  3. अक्टूबर से नवंबर तक विभिन्न रूटों पर सेवाएं उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते विभिन्न रूटों पर तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

04008/04007 नंबर की आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल पांच फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 11 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।

04028/04027 नंबर की आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल 13 फेरा में चलेगी। यह ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में बेलगाम डंपर बन रहे मौत का कारण, बढ़ रहे सड़क हादसे

04010/04009 नंबर की दिल्ली-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल कुल छह फेरा में चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा सीतामढ़ी से 17 अक्टूबर से 21 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में विरासत गलियारा के पास चौथी मंजिल से गिरा छज्जा, बाइक हुई क्षतिग्रस्त