झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने का आरोपी मेडिकल छात्र गिरफ्तार, वाराणसी से हुई गिरफ्तारी
वाराणसी से झारखंड पुलिस ने जयंत कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जयंत पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने जयंत को औड़िहार के पास गिरफ्तार किया जब वह गाजीपुर भागने की कोशिश कर रहा था। जयंत एमबीबीएस कर चुका है और मास्टर्स के लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने के आरोप में झारखंड पुलिस ने सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपतनगर कॉलोनी पहड़िया निवासी जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया। आरोपित को अपने साथ लेकर झारखंड के लिए रवाना हो गई।
झारखंड के बोकारो स्टील सीटी थाना के उपनिरीक्षक पिंटू महामा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने बीते सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उनके मोबाइल फोन पर एक ही नंबर से कई बार काल आई थी। काल करने वाले ने रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हमले की धमकी दिया है। पुलिस ने सर्विलांस से पता धमकी देने वाले के रूप में जयंत की पहचान हुई। झारखंड पुलिस ने सारनाथ पुलिस की मदद से उसे पकड़ने के लिए घर पर दो दिनों तक दबिश दिया लेकिन वह हाथ नहीं आया। गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर बाइक से गाजीपुर की तरफ भाग रहा था।
इसकी जानकारी होने पर झारखंड पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा किया। औड़िहार से पहले ही रोडवेज बस को सड़क पर तिरछा खड़ा करके रास्ता रोक दिया। इसके चलते जयंत भाग नहीं सहा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पता चला कि जयंत एमबीबीएस चुका है और मेडिकल में मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा है। जयंत का एक मकान मेघालय के शिलांग में भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।