विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पर वाराणसी जंक्शन पर व्रतियों को मिलेगी विशेष सुविधा, फूड प्लाजा पर मिलेगा सात्विक और फलाहारी खाना

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 09:24 AM (IST)

नवरात्र के दौरान वाराणसी जंक्शन पर व्रतियों के लिए विशेष शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है।

वाराणसी जंक्शन

वाराणसी जंक्शन

HighLights

  1. वाराणसी जंक्शन पर नवरात्र के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था।

  2. साबुदाना खिचड़ी, जीरा आलू, फल और शाकाहारी थाली उपलब्ध।

  3. वंदे भारत ट्रेन और जंक्शन के फूड प्लाजा में सुविधा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्र के दौरान व्रतियों के लिए वाराणसी जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां शाकाहारी थाली, साबुदाना की खिचड़ी, जीरा आलू और फल उपलब्ध होंगे। रविवार को नवरात्रि का पहला दिन है।

नौ दिनों के व्रत में अनेक लोग लहसुन-प्याज से परहेज करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने व्रत के अनुकूल भोजन की व्यवस्था की है। वंदे भारत ट्रेन में साबुदाना की खिचड़ी, जीरा आलू और फल की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को टिकट आरक्षित कराते समय ही अपनी जरूरत के अनुसार फलाहार की मांग आनलाइन मांग करनी होगी। जंक्शन पर भी व्रतियों को खान-पान के अलग-अलग प्वाइंट पर अपनी मांग बतानी होगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में गंगा घाट पर सजी संगीत की महफिल, युवाओं के साथ सुर मिलाने पहुंचीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर

फूड प्लाजा और जनाहार में शाकाहारी थाली

वाराणसी जंक्शन से बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन पकड़ते हैं। उनके लिए फूड प्लाजा और जनाहार में बिना लहसुन-प्याज का भोजन तैयार किया जा रहा है। व्रतियों को ऑर्डर देते समय अपनी पसंद के व्यंजन बताने होंगे। थाली की कीमत उसमें परोसी जाने वाली सामग्री के अनुसार तय होगी।

नवरात्रि में यात्रियों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। भोजन यात्री की मांग और पसंद के अनुसार मिलेगा। व्रत से जुड़े खाद्य पदार्थ वंदे भारत ट्रेन और जंक्शन के विशेष प्वाइंट पर शाकाहार थाली व लस्सी उपलब्ध कराई जाएगी।

                                                         अर्पित गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर वाराणसी जंक्शन