विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा घाट पर सजी संगीत की महफिल, युवाओं के साथ सुर मिलाने पहुंचीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:07 AM (IST)

भजन गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने वाराणसी के तुलसी घाट पर युवाओं के साथ संगीत की महफिल में सुर मिलाए।

HighLights

  1. मैथिली ठाकुर ने वाराणसी के तुलसी घाट पर भजन गाए।

  2. उन्होंने स्थानीय युवाओं के साथ संगीत में हिस्सा लिया।

  3. काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर धार्मिक महत्व सराहा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा किनारे सजी संगीत की महफिल में गुरुवार शाम उस समय खास रंग घुल गया, जब भजन गायिका और बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों ऋषभ और अयाची ठाकुर के साथ तुलसी घाट पहुंचीं।

तुलसी घाट पर स्थानीय युवा नियमित रूप से जुटकर संगीत की महफिल सजाते हैं। गुरुवार को उनके बीच मैथिली ठाकुर के पहुंचने से यह शाम यादगार बन गई।

मैथिली ठाकुर ने एक घण्टे से ज्यादा समय युवाओं के साथ सुर मिलाए और भजन गायन में हिस्सा लिया। वाराणसी प्रवास के दौरान मैथिली ठाकुर ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया।

तुलसी घाट पर बातचीत के दौरान उन्होंने इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वही पावन स्थल है, जहां गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की थी। गंगा तट पर स्थानीय युवाओं के साथ बिताई गई यह शाम उनकी आध्यात्मिक यात्रा का खास हिस्सा बन गई।

यह भी पढ़ें- एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दौरा तय, 25 अक्टूबर को आएंगे वाराणसी