विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दौरा तय, 25 अक्टूबर को आएंगे वाराणसी

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 05:37 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा 25 अक्टूबर को तय हो गया है। वे नमो घाट पर गंगा की लहरों पर होने वाले एयर शो में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में एयर शो में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में एयर शो में शामिल होंगे।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा 25 अक्टूबर को तय।

  2. नमो घाट पर गंगा में होगा भव्य एयर शो।

  3. तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का दौरा इस माह आखि‍कार तय हो गया। इस बाबत प्रशासन की ओर से 25 अक्‍टूबर की जानकारी सामने आई है। अब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन द‍िनी आयोजन के दौरान कार्यक्रम के आख‍िरी द‍िन एयर शो में शाम‍िल होंगे। इसका मुख्‍य आयोजन नमो घाट पर प्रस्‍ताव‍ित है। जहां वाराणसी और चंदौली दो ज‍िलों की सीमा पर गंगा की लहरों के ऊपर व‍िमान करतब द‍िखाएंगे। 

प्रधानमंत्री इस दौरान वाराणसी में एयर शो में प्रत‍िभाग करेंगे ज‍िसे देखने लाखों की संख्‍या में लोग नमो घाट और आसपास पहुंचेंगे। इस दौरान वीआइपी और वीवीआइपी का काशी में जमघट भी होगा। व‍िभ‍िन्‍न दूतावासों के अध‍िकारी भी आयोजन में शाम‍िल होंगे। जबक‍ि पीएम नरेन्‍द्र मोदी अपनी काशी को इस दौरान योजनाओं की सौगात भी देंगे। 

माना जा रहा है क‍ि इस दौरान काशी आनंद की आवासीय पर‍ियोजना के साथ ही रोपवे और गंजारी क्रि‍केट स्‍टेड‍ियम का लोकार्पण भी कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से फ‍िलहाल अंत‍िम लोकार्पण और श‍िलान्‍यास किए जाने वाली योजनाओं की रूपरेखा को अंत‍िम रूप द‍िया जा रहा है। यह शो मुख्य रूप से 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्‍ताव‍ित है।