Varanasi Heatwave Update: कल से शुरू हो सकती तापलहर, एक हफ्ते बाद बदलेगा मौसम
वाराणसी में पुरवा हवा कमजोर पड़ने से तापमान में वृद्धि हो रही है जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुरवा के कमजोर पडते ही वातावरण में पछ़ुआ का प्रभाव बढ़ने लगा है, नतीजा, तापमान में वृद्धि होने लगी है। आर्द्रता के जाते ही बादलों की परत हट चुकी है, आसमान साफ होने से अधिकतम तापमान 41 के पार पहुंच गया है जिसमें निरंतर वृद्धि जारी है।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और क्षेत्र में तापलहर चल सकती है। ऐसे में सीधी धूप में जाने की बजाय बचकर रहने की आवश्यकता है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न वायुदाब के क्षेत्र को देखते हुए संभावना है कि लगभग एक सप्ताह बाद उसकी सक्रियता बढ़ने से मौसम मे बदलाव आ सकता है और 13-14 जून के बाद पुरवाई का झोंका फिर बादल-बुन्नी ला सकता है, शायद इसके बाद मौसम बदले और प्री-मानसूनी वर्षा आरंभ हो सके।
आसमान साफ होने से शनिवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डिग्री पर चला गया।बादलों के हटने से विकिरण बढ़ा और न्यूनतम तापमान में कमी आई। यह 1.8 डिग्री घटकर सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 26.4 पर आ गया।
बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस क वृद्धि हुई और सामान्य से 0.1 डिग्री बढ़कर यह 40.5 पर पहुंचा। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई और यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे 26.2 डिग्री रहा।
इस बीच आर्दता में तीन से छह प्रतिशत तक कमी आई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान के लगातार बढ़ते हुए सोमवार तक 45 डिग्री तक पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई है।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव भी कहते है कि इधर तापमान बढ़ेगा और इसका तापलहर का क्रम ऊपर-नीचे होते अगले गुरुवार या शुक्रवार तक जा सकता है। शनिवार तक पश्चिम बंगाल में बन रहा निम्न वायुदाव का क्षेत्र सक्रिय हो जाएगा, इसके बाद मौसम में परिवर्तन आएगा।

(8).png)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।