देव दीपावली पर गंगा पर बनेंगे अस्थाई थाने, 25 IAS-50 PPS और 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया गया, जिसमें 15 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए गंगा में अस्थायी पुलिस स्टेशन बनेंगे और 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और डीएम ने घाटों का जायजा लिया। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
गंगा में अस्थायी पुलिस स्टेशन और रेस्क्यू बोट्स तैनात।
15 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु 3000+ पुलिसकर्मी।
घाटों पर सीसीटीवी, ड्रोन, मोटरबोट से होगी निगरानी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार घाटों पर घूमे। अधिकारी गोदौलिया से चेतसिंह घाट होते हुए नमोघाट तक बोट से पहुंचे।
श्रद्धालुओं की संभावित 15 लाख तक पहुंचने की संभावना को देखते हुए जल और थल मार्गों पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गंगा में अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। रेस्क्यू बोट और वाटर बैरिकेडिंग से नौकाओं का आवागमन नियंत्रित होगा।
नावों में क्षमता के अनुसार सवारी और लाइफ जैकेट अनिवार्य होगी। 25 आइपीएस, 50 पीपीएस अधिकारी और 3000 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी, सीआरपीएफ व क्यूआरटी तैनात रहेंगे। घाटों पर सीसीटीवी, ड्रोन और मोटरबोट से निगरानी होगी।
यातायात डायवर्जन, पार्किंग, चिकित्सा और अग्निशमन की व्यवस्था होगी। घाटों पर 11 लाख दीप जलेंगे। लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी और ड्रोन शो भी होंगे।
पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण देकर श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। यातायात डायवर्जन, पार्किंग, चिकित्सा और अग्निशमन के इंतजाम किए जाएंगे। घाटों पर 11 लाख दीप जलेंगे। लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी और ड्रोन शो भी होंगे।