Varanasi City Weather Update : बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, 16 दिसंबर को मौसम में बदलाव के मिल रहे संकेत
उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा मंगलवार को हवा में घुल गई। इसने सूर्य के ताप को मद्धम किया तो शाम होने के साथ गलन का अहसास दिया। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस सीजन के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा मंगलवार को हवा में घुल गई। इसने सूर्य के ताप को मद्धम किया तो शाम होने के साथ गलन का अहसास दिया। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस सीजन के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। इससे कंपकंपी तो बढ़ी ही सड़कों पर शाम को चहल पहल भी कम हो गई। रात व भाेर में ठंड अधिक हो रही है। बुधवार को सुबह धूप तो निकली लेकिन गलन होने से ठंड का असर ज्यादा है। शाम होते-होते ठंडक और बढ़ेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। वहीं 16 दिसंबर से मौसम में और ज्यादा बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पूर्वांचल में बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार दिख रहे हैं।
प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखा रहा है। इसके कारण मंगवार की शाम को कभी-कभार आसमान में बादल छा रहे थे। उन्होंने बताय कि इस समय उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। यही वजह है कि गलन है। उन्होंने बताया कि ठंडी अभी और बढ़ेगी। एक-दो दिन के बाद मौसम में बदलाव भी होगा। अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं एक दिन पहले तापमान अधिक था। बुधवार को दिन में बारह बजे तक तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहा।
बुधवार से गलनभरी ठंड की शुरूआत हुई है। सुबह से ही हवा में गलन थी। लोग जैकेट, टोपी, दस्ताने और मफलर में दिखाई दिए। स्कूल जाने वाले बच्चों को उनकी मां ने पूरी तरह से ढककर भेजा था। धूप की तपिश भी काफी कम रही, जिससे दोपहर में भी गलन भरी सर्दी का एहसास होता रहा। शाम होते-होते ठंडक बढ़ गई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। आने वाले दिनों में तापमान और गिरावट होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।