वाराणसी एयर शो: वायु सेना के नियंत्रण में नमो घाट, आम लोगों की एंट्री बैन
नमो घाट पर 25 अक्टूबर को प्रस्तावित मेगा एयर शो की तैयारियों के लिए सेना ने घाट को अपने नियंत्रण ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
नमो घाट पर सेना का नियंत्रण, आम जनता का प्रवेश बंद।
25 अक्टूबर को प्रस्तावित मेगा एयर शो की तैयारियां जारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयर शो में शामिल होना प्रस्तावित।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर 25 अक्टूबर को प्रस्तावित मेगा एयर शो की तैयारियों के लिए सेना ने शुक्रवार को पूरे घाट को अपने नियंत्रण में ले लिया। अब यहां पर्यटकों और आम नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।
वायु सेना के जवान तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। घाट पर तकनीकी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। वायु सेना और थल सेना की ओर से तीन दिनों तक गंगा के ऊपर एयर शो आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मिलित होना भी प्रस्तावित है।

गेट नंबर एक पर सेना की टीम तैनात
उनके और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा कारणों से नमो घाट पर प्रवेश बंद रहेगा।
इसे आम लोगों के लिए दोबारा खोलने पर आगे निर्णय लिया जाएगा। गेट नंबर एक पर घाट के सुरक्षा गार्ड के साथ सेना की टीम तैनात है।
