विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से अयोध्या धाम तक की यात्रा हुई आसान, 44 फेरों में चलेगी मेमू ट्रेन, नार्दर्न रेल प्रशासन ने दी मंजूरी, 18 अक्टूबर से होगा संचालन

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 07:34 PM (IST)

त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने वाराणसी से अयोध्या धाम के बीच 44 फेरों वाली मेमू ...और पढ़ें

वाराणसी अयोध्या धाम मेमू ट्रेन: त्योहारों में आसान होगी श्रद्धालुओं की यात्रा।

वाराणसी अयोध्या धाम मेमू ट्रेन: त्योहारों में आसान होगी श्रद्धालुओं की यात्रा।

HighLights

  1. वाराणसी-अयोध्या धाम के बीच 44 फेरों वाली मेमू ट्रेन।

  2. 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी यह विशेष सेवा।

  3. श्रद्धालुओं के लिए त्योहारों में यात्रा होगी सुगम।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा आसान होगी। रेलवे ने 44 फेरों (आना-जाना मिलाकर 88 बार) के लिए मेमू ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है। 18 अक्टूबर से 30 सितंबर तक मेमू यात्रियों को वाराणसी-अयोध्या धाम के बीच पुण्य का सफर कराएगी। विशेष ट्रेन 25 ठहराव के बाद अयोध्या और वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन का नंबर जानिए

  • 04201 वाराणसी-अयोध्या धाम मेमू स्पेशल।
  • 04202 अयोध्या धाम - वाराणसी मेमू स्पेशल।


12 कोच की होगी विशेष मेमू (सभी कोच अनारक्षित) स्पेशल ट्रेन का 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। यह वाराणसी जंक्शन से शाम में 4:20 बजे रवाना होकर रात में 09:40 मिनट पर पहुंचेगी। अयोध्या धाम से रात में 10:20 बजे रवाना होकर भोर में चार बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

जानिए किस स्टेशन होगा ट्रेन का ठहराव
वाराणसी से खुलकर, शिवपुर, बीरापट्टी, बाबतपुर, पिंडरारोड हाल्ट, खालिसपुर, त्रिलोचन महादेव, जलालगंज, सारकोनी, जफराबाद जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, महगांवा, मिहरावां, मनिकाला हाल्ट, खेतासराय, शाहजगंज जंक्शन, बिलवाई, तुलसीनगर, मालीपुर, जफरगंज, अकबरपुर, कटहरी, गोसाईंगंज, उलनाभारी, बिलहार घाट, दर्शननगर, अयोध्या धाम जंक्शन।

वाराणसी-अयोध्या धाम मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति मिल गई है। 18 अक्टूबर को ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। मेमू ट्रेन से कम खर्च में लोग अयोध्या व वाराणसी का सफर कर सकेंगे।

-

अर्पित गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर, वाराणसी जंक्शन।