विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर शो: वाराणसी में तीन दिन तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस ने की अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:12 PM (IST)

वाराणसी में गंगा में प्रस्तावित एयर शो के चलते 22, 23 और 25 अक्टूबर को शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वाराणसी एयर शो के कारण बड़े वाहनों पर तीन दिन प्रतिबंध।

  2. हाईवे और रिंग रोड पर बड़े वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग।

  3. यातायात सुचारु रखने हेतु पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा में प्रस्तावित एयर शो के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को तीन दिन तक शहरी सीमा से बाहर रोकने की तैयारी की है। 22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले आयोजन के दौरान हाईवे और रिंग रोड को बड़े वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनाए जाएंगे।

एयर शो देखने के लिए बनारस से सटे प्रदेश और जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ट्रक, ट्रेलर, मालवाहक और लंबी दूरी के वाहनों को शहर में प्रवेश देने के बजाय निर्धारित स्थानों पर रोकने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख और संपर्क मार्गों पर स्थान चिह्नित कर लिया है।

बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान

एयर शो के दौरान गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पार्किंग और वाहनों के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है।

रिंग रोड और हाईवे पर बड़े वाहनों को रोकने के साथ छोटे वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस का जोर इस बात पर है कि दर्शकों के वाहन आयोजन स्थल के आसपास मुख्य मार्गों पर न पहुंचें।

आवागमन को अलग-अलग रखने की तैयारी

यातायात पुलिस ने चंदौली की ओर पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी और कोदोपुर घाट समेत प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया है। इन क्षेत्रों में वीआइपी, पर्यटकों और आम दर्शकों के आवागमन को अलग-अलग रखने की तैयारी है।

एयर शो के तीनों दिन तक ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी जिससे आमजन का कोई परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़ें- नमो घाट पर जमा स‍िल्‍ट और कीचड़ साफ होने का इंतजार, बीस द‍िन बाद होगा एयर शो

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी दौरे और एयर शो के दौरान लोकार्पण कार्यक्रमों पर आचार संहिता की बंदिश