वाराणसी एयर शो में रोमांचित करेंगे 200 कलाकार, नमो घाट पर हर आधे घंटे में बदल जाएगा नजारा
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के दौरान नमो घाट पर 200 कलाकार सांस्कृतिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
नमो घाट पर 200 कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
एयर शो के दौरान आठ मंचों पर होंगे कार्यक्रम।
वीवीआईपी सुरक्षा हेतु बन रहा 200 मीटर पीपा पुल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा तट इतिहास का साक्षी बनने वाला है। 22, 24 व 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो में लाखों आंखें आसमान में भारत की ताकत देखेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों में सभी विभाग जुटे हुए हैं। इस दौरान मंच नमो घाट पर बनने वाले आठ मंचों पर काशी के 200 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
नमो घाट के फेज एक पर तीन, फेज दो पर दो और फेज तीन पर तीन मंच बनाए जाएंगे। इन पर आधे घंटे में तीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एयर शो के पहले और आधे घंटे में तीन एयर शो के बाद होगी। इसमें मां गंगा, शिव पर नृत्य नाटिका आदि होगी। एयर फोर्स बैंड शो भी होगा।
एयर शो के बाद राजस्थानी, पंजाबी और बीहू डांस के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। मंच भले ही दूर-दूर हों लेकिन उनमें एकरूपता होगी। इन मंचों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही सेना के जवान रडार, एटीसी, हाट लाइन आदि को स्थापित करने में जुटे हुए हैं।
इस बीच बसंता कॉलेज के अंदर से नमो घाट फेज टू पर मिलने वाले रास्ते को तैयार कर दिया गया है। अन्य दो रास्तों का भी निर्माण तेजी से हो रहा है। राजघाट का पूरा क्षेत्र एयरफोर्स ने अपने अधीन ले लिया है। राजघाट से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक बैरिकेड बनाया जा रहा है। एयर शो से पहले ही 25 से ज्यादा जगहों पर पीए सिस्टम (सार्वजनिक घोषणा) लगाया जा रहा है।
वीवीआईपी की सुरक्षा की दृष्टि से तैयार हो रहा पीपा पुल
इस बीच लोक निर्माण विभाग ने गंगा क्षेत्र में ही आपातकालीन वैकल्पिक मार्ग की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा की लहरों के ऊपर 200 मीटर लंबा पांटून पुल आदिकेशव और नमोघाट को एक साथ जोड़ेगा। पुल निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके जरिए नमोघाट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
वीवीआईपी की मौजूदगी में आकस्मिक परिस्थितियों में इसका उपयोग हो सकेगा। प्रधानमंत्री के आने की तिथि के दिन इसे सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने भी मीरजापुर से पीपा मंगाया और इससे अस्थायी पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के एक दिन पहले इस पुल का इस्तेमाल बंद होगा और यह पूरा क्षेत्र सुरक्षा के घेरे में रहेगा।
