वाराणसी के आसमान में गरजेंगे कौन से विमान? एयर शो की अंतिम रूपरेखा 21 अक्टूबर को आएगी सामने, एयरफोर्स जारी करेगा पूरा कार्यक्रम
वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो में कौन से विमान गरजेंगे वायुसेना 21 अक्टूबर को जारी करेगी पूरा कार्यक्रम।
HighLights
वाराणसी में 22, 23, 25 अक्टूबर को वायुसेना का एयर शो।
पीएम मोदी 25 अक्टूबर को एयर शो में होंगे शामिल।
एयर शो की पूरी जानकारी 21 अक्टूबर को मिलेगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इसी माह 22, 23 और 25 अक्टूबर को वाराणसी में भारतीय वायु सेना का शौर्य आसमान में निखरेगा और गरजते हुए विमान काशी के आकाश पर तीन दिनों तक छाए रहेंगे। इसी आयोजन में पीएम नरेन्द्र मोदी भी 25 अक्टूबर को शामिल होने पहुंचेंगे और शहर की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
वहीं अब आयोजन को लेकर शहर के लोगों के मन में तमाम प्रकार के सवाल भी उमड़ने लगे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि अपने बनारस में भी ठीक वैसा ही आयोजन होगा जैसा वह टीवी पर देखते रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि कौन कौन से विमान एयर शो में हिस्सा ले रहे हैं? क्या हवा में रिफयूलिंग का भी प्रदर्शन होगा?
इसके साथ ही किन दूतावासों के सक्षम अधिकारी भी आमंत्रित हैं? कितने राजदूत आयोजन में होंगे शामिल। या कौन विदेशी मेहमान अपने बनारस में आयोजन में शामिल होंगे। विदेशों के विमान भी क्या हिस्सा लेंगे? वह कौन से देश हैं और किस मॉडल के विमान होंगे।
पूर्वांचल में किन एयरपोर्ट या एयरबेस से उड़ान भरेंगे विमान या हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का ध्रुव हेलीकाप्टर भी इसमें शामिल होगा? क्या विमानों से हमला करने और किसी आब्जेक्ट के नष्ट करने का भी प्रदर्शन होगा? पहले दिन क्या होगा, दूसरे दिन क्या होगा और तीसरे दिन के आयोजन में क्या शामिल होगा? क्या पैराट्रूपर्स के उतरने का भी प्रदर्शन होगा?
और इन सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या इस दौरान गंगा में नौकाओं का संचालन होगा भी कि नहीं? बनारस के नाविकों के बीच भी आयोजन को लेकर सुगबुगाहट है कि आखिर गंगा में भी क्या एयरफोर्स की सुरक्षा होगी? क्या हम लोगों की नाव चलेगी भी या प्रशान तीन दिनों तक नौका संचालन भी बंद कर देगा।
इन सारे सवालों के जवाब देने के लिए वायुसेना की ओर से साझा जानकारी आगामी 21 अक्टूबर को सामने आने जा रही है। एयरफोर्स की ओर से जागरण को दी गई जानकारी में बताया गया है कि सारी जिज्ञासाओं का समाधान 21 अक्टूबर को होने वाले साझा प्रेस कांफ्रेंस में सामने आ जाएगा। लिहाजा काशी के लोगों के सारे सवालों का जवाव अब सप्ताह भर बाद मिलने ही वाला है।
