विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत: वाराणसी से 185 अतिरिक्त बसें, पहली बार दिल्ली के लिए सीधी सेवा

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:13 PM (IST)

दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी परिक्षेत्र से 185 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जिससे कुल 331 बसें 12 दिनों तक संचालित होंगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली-छठ पर वाराणसी से 185 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  2. गाजीपुर-जौनपुर से दिल्ली के लिए पहली बार सीधी बस सेवा।

  3. कैंट बस स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियों को मिलेगी सहायता।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र से 12 दिनों तक 185 अतिरिक्त बसें चलाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि सामान्य दिनों में वाराणसी परिक्षेत्र से 146 बसों का संचालन किया जाता है। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है।

इसी को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इन मार्गों पर बढ़ेंगी बस

मार्ग (रूट) अतिरिक्त बस संख्या
वाराणसी-गोरखपुर 72 अतिरिक्त बस
वाराणसी-लखनऊ 31 अतिरिक्त बस
गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर 25 अतिरिक्त बस
वाराणसी-कानपुर 13 अतिरिक्त बस
वाराणसी-बैढ़न 10 अतिरिक्त बस
जौनपुर-गोरखपुर-प्रयागराज 8 अतिरिक्त बस
गाजीपुर-गोरखपुर 8 अतिरिक्त बस
जौनपुर-कानपुर 10 अतिरिक्त बस
शक्तिनगर-लखनऊ 3 अतिरिक्त बस
शक्तिनगर-कानपुर 2 अतिरिक्त बस
गाजीपुर-दिल्ली 1 अतिरिक्त बस
जौनपुर-दिल्ली 2 अतिरिक्त बस

कैंट बस स्टेशन पर चौबीसों घंटे मिलेगी सहायता

यात्रियों को केवल बसों की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि स्टेशन पर जरूरी सहायता भी मिलेगी। वाराणसी के चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस स्टेशन (कैंट) पर 24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

ये कर्मचारी यात्रियों को बसों में बैठाने, विभिन्न मार्गों की जानकारी देने और अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग करेंगे। अतिरिक्त बसें मिलने से अब कुल 331 बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और बैढ़न मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में दीपावली की धूम: पिंचू-ड्राप्स और LED झालरों से जगमगाएंगे घर-आंगन, कीमत 40 रुपये से शुरू

यह भी पढ़ें- मीरजापुर-वाराणसी सफर होगा आसान, भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।