विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर-वाराणसी सफर होगा आसान, भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:59 PM (IST)

मीरजापुर-वाराणसी को जोड़ने वाले भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जा रहा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ से चौड़ीकरण शुरू।

  2. मीरजापुर-वाराणसी की दूरी 20 किमी कम होगी।

  3. मीरजापुर, वाराणसी समेत छह जिलों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मीरजापुर और वाराणसी को जोड़ने वाले भटौली-कछवां मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस काम के लिए किसानों की भूमि ली जा रही है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

देहात कोतवाली के जिवती गांव से लेकर कछवां तक लगभग चार मीटर मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। मार्ग चौड़ा होने के बाद यह तीन से सात मीटर हो जाएगा। इस मार्ग का निर्माण आरके कंपनी मीरजापुर करा रही है।

मीरजापुर-वाराणसी की दूरी 20 किमी होगी कम

यह मार्ग वर्तमान में सिंगल है, जिस पर छोटे वाहनों के आने जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। मीरजापुर से वाराणसी जाने के लिए यह सबसे बेहतर मार्ग है। इससे मीरजापुर-वाराणसी की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, जो 20 किलोमीटर कम हो जाएगी।

इसके बनने से मीरजापुर, वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ व गोरखपुर जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि मीरजापुर या विंध्याचल आने वाले लोगों को मीरजापुर-औराई मार्ग से वाराणसी या अन्य जिलों में जाने पर 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।

भटौली-कछवां मार्ग का निर्माण होने से 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे वाहन चालकों के तेल की बचत होगी, साथ ही उनका समय भी बर्बाद नहीं होगा।

वर्तमान में भटौली कछवां मार्ग एक लेन का है। इससे बाइक व चार पहिया वाहन के आने-जाने पर जाम लग जाता है। बड़े वाहन इस मार्ग पर नहीं जा पाते हैं। मार्ग चौड़ा होने के बाद आने-जाने लगेंगे। आम लोगों के अलावा सरकारी विभागों के कर्मचारी तक प्रतिदिन इसी मार्ग से कछवां होकर जमुआ से होते हुए राजातालाब निकल जाते हैं।

जिम्मेदारों के बोल-

भटौली-कछवां मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। किसानों की भूमि ली जा रही है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण पूरा किया जाएगा।

-अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

भटौली-कछवां मार्ग को चौड़ा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों से जमीन ली जा रही है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा।

-शुचिस्मिता मौर्या, मझवां विधायक।

यह भी पढ़ें- करछना-मीरजापुर रेलखंड पर ‘कवच 4.0’ शुरू, अब कोहरे में भी दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुरक्षित दौड़ेंगी ट्रेनें

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में मुआवजे की दरों पर भवन स्वामियों ने उठाए सवाल, व्यावसायिक सर्किल रेट से भुगतान की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।