Uttar Pradesh News: लोजपा यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं, पशुपति कुमार पारस ने खोले अपने पत्ते
UP Politics राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। पारस रविवार को तेलियाबाग स्थित सरदार पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने भी संबोधित किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी।
पारस रविवार को तेलियाबाग स्थित सरदार पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वह गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की नीतियां बताएं। पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएं। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने भी संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें: IPS Transfer: UP में दो आइपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर की DCP रवीना त्यागी का कार्यक्षेत्र बदला
प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंग्लिशिया लाइन पर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष शेखर, महासचिव हर्षवर्धन सिंह, संदीप सिंह, बाबा राय, सियाराम तिवारी, कुमार मंगलम, अप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।