विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Jaunpur Election 2022 : जौनपुर में समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:49 PM (IST)

विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ...और पढ़ें

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया।
पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मल्हनी से सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सपा व भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों ने डंडे फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी रास्ते में ही रूक गए। हालांकि फोर्स ने सभी लोगों को खदेड़ दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नतीजे आने शुरू होने पर सपा औरभाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव किए जाने से कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।मल्हनी से सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक लकी यादव की जीत के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास पार्टी के कैंप के पास उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ जासोपुर इंटरमीडिएट कालेज के मैदान की तरफ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को बदलापुर क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्र की जीत की खबर लगी तो वे भी नारेबाजी करने लगे।

शांति व्यवस्था को तैनात पुलिस कर्मियों ने रोकना चाहा तो सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में पथराव करने लगे। ईंट-पत्थर चलने से कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने सीआरपीएफ व पीएसी बल के जवानों को बुला लिया। सीआरपीएफ, पुलिस व पीएसी के जवानों ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने कुछ घरों में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इसी दौरान मतगणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी रास्ते में कुछ देर रुके रहे। स्थिति सामान्य होने के बाद वह मतगणना स्थल पर गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।