UP Election Result 2022 : योगी आदित्यनाथ के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप और गिरीश यादव पीछे बाकी आगे
पूर्वांचल के 10 जिलों से योगी सरकार में मंत्री रहे। इसमें छह जहां जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बलिया से दोनों मंत्री उपेंद्र शुक्ला और आनंद स्वरूप शुक्ला पी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल के 10 जिलों से योगी सरकार में मंत्री रहे। इसमें छह जहां जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बलिया से दोनों मंत्री उपेंद्र शुक्ला और आनंद स्वरूप शुक्ला पीछे चल रहे हैं। अंतिम समय भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान तीसरे स्थान पर चले गए हैं।
भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी की शिवपुर सीट पर सपा सुभासपा गठबंधन के अरविंद राजभर से निर्णायक बढ़त बना ली है। अरविंद सुभासपा अध्यक्ष बड़बोले ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। उनका दावा था कि राजभर बिरादरी उन्हीं के साथ है। वह जिधर जाएंगे उधर ही राजभर बिरादरी जाएगी। इसी विश्वास के कारण वे भाजपा का दामन छोड़कर सपा के साथ गठबंधन कर लिए। वह भाजपा को हरा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के दंभ भर रहे थे। भाजपा के एक अन्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने वाराणसी उत्तरी से निर्णायक बढ़त बना ली है। दक्षिणी से पीछे चल रहे धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी कई राउंड पीछे रहने के बाद आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार सोनभद्र से संजीव गोंड, मीरजापुर से रमाशंकर पटेल, गाजीपुर से संगीता बलवंत भी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
10 मंत्रियों की स्थिति
अनिल राजभर-शिवपुर-आगे-21901
रवींद्र जायसवाल-उत्तरी-आगे-27593
नीलकंठ तिवारी-दक्षिणी-आगे 10058
रमाशंकर पटेल-मडि़हान-11000 से आगे
संजीव गौड़-ओबरा-800 से आगे
संगीता बलवंत-गाजीपुर-आगे-2000
आनन्द स्वरूप शुक्ला-बैरिया-6177 से पीछे
उपेंद्र तिवारी-फेफना-5135 से पीछे
गिरीश यादव-जौनपुर सदर-पीछे-1100
दारा सिंह चौहान-घोसी-पीछे-4279

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।