यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election 2022 : शहर दक्षिणी से भाजपा के नीलकंठ तिवारी 10722 वोट से जीते, सपा के किशन दूसरे स्थान पर
UP Election 2022 वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। 25वें और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी : वाराणसी दक्षिणी सीट पर कांटे की टक्कर जारी है। भाजपा के नीलकंठ तिवारी, सपा के किशन दीक्षित के बीच लगातार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हर राउंड के साथ ही स्थिति बदलती जा रही है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। 25वें और अंतिम चक्र के बाद भाजपा के नीलकंठ तिवारी 10722 वोट से जीत गए। नीलकंठ तिवारी को 99416 और सपा के किशन दीक्षित को 88697 वोट मिले।
शहर दक्षिणी के परिणाम आते ही सपा द्वारा बवाल होने की गोपनीय सूचना पर पुलिस का खुफिया तंत्र हुआ सक्रि। सीआरपीएफ और पुलिस बल को अलर्ट किया।
वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के जीते प्रत्याशी
पिंडरा : डा. अवधेश सिंह
शिवपुर : अनिल राजभर (मंत्री)
सेवापुरी : नील रतन सिंह पटेल
अजगरा : टी राम
रोहनियां : सुनील पटेल (अद-एस)
वाराणसी उत्तरी: रवींद्र जायसवाल (मंत्री)
वाराणसी दक्षिण : डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री)
वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव
25वें चक्र अंतिम के बाद कुल प्राप्त मत
नीलकंठ तिवारी - 99416
किशन दीक्षित - 88697
शहर दक्षिणी 24 वें चक्र के बाद परिणाम
किशन दीक्षित 87932
डा. नीलकंठ तिवारी 95960
21 चक्र के बाद कुल प्राप्त मत
किशन दीक्षित - 81918
नीलकंठ तिवारी - 80718
मुदिता कपूर-1733
16 चक्र के बाद कुल प्राप्त मत
किशन दीक्षित - 62750
नीलकंठ तिवारी - 61374
मुदिता कपूर-1398
सपा के प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित ने तीसरे चरण में 1373 मतों से बढ़त बनाई थी। उनको 12867 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 11494 मत मिले हैं। यह अंतर पहले चक्र में पांच हजार से अधिक था। जो दूसरे औरत तीसरे चक्र में कम हो कर एक हजार पर आ गया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 300 मत मिले हैं।
यह भी पढे़ें : Varanasi Election Result 2022 LIVE : वाराणसी में मतगणना जारी, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल जीते
इस सीट पर हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। 2017 में दादा का टिकट काटकर डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरा गया तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी।
विधायक डा. नीलकंठ तिवारी को लेकर माहौल ठीक नहीं चल रहा है। इसकी पुष्टि करनी हो तो वर्ष 2019 में संसदीय चुनाव के आए परिणाम से होगी। इस सीट पर पीएम मोदी के सामने खड़े कांग्रेस के अजय राय को 50 हजार से अधिक वोट इस विस क्षेत्र में मिले।
अब तक का रुझान
-सपा के कामेश्वर नाथ दीक्षित उर्फ किशन दीक्षित : 7124
-भाजपा के डा. नीलकंठ तिवारी : 1670
-कांग्रेस की मुदिता कपूर : 95
ये हैं प्रत्याशी
1- नीलकंठ तिवारी-भारतीय जनता पार्टी
2-मुदिता कपूर-इंडियन नेशनल कांग्रेस
3-कामेश्वर नाथ दीक्षित- समाजवादी पार्टी
4-दिनेश-बहुजन समाज पार्टी
5- अजीत- आम आदमी पार्टी
6- अर्पण पाठक-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
7- परवेज कादिर खां-इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन
8- वीरेंद्र कुमार-आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
9- शिव प्रसाद गुप्ता-राइट टू रिकॉल पार्टी
10- सुभाष चंद्र-राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
11- रेयाजुद्दीन-निर्दल