Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022 : पूर्वांचल में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, वाराणसी में आज पीएम और प्रियंका की सभा

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Mar 2022 10:09 AM (IST)

    UP Election 2022 वाराणसी सोनभद्र मऊ गाजीपुर मीरजापुर जौनपुर चंदौली आजमगढ़ भदोही आदि जिलों में चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। इसके साथ ही पूर्वांचल में प्रचार का शोर थमते ही प्रशासन चुनाव संपन्‍न कराने के लिए सक्रिय हो जाएगा।

    Hero Image
    वाराणसी सहित पूर्वांचल में चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बनारस में विधानसभा चुनाव की अंतिम सभा को संबोधित करेंगे। सुबह प्रबुद्धजनों से मुलाकात के बाद पीएम सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में जाएंगे। पीएम यहां पूर्व में भी तीन सभाएं कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस चुनाव में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले पीएम ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। आज प्रबुद्धजनों से मुलाकात व जनसभा के बाद पीएम बनारस छोड़ देंगे। आज चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। जबकि सात मार्च को मतदान पूर्वांचल के नौ जिलों में होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लंका क्षेत्र में रोड शो करेंगी। इसके अलावा खजुरी में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका तीन दिन से बनारस में हैं। उन्होंने प्रवास के लिए कबीरचौरा मठ मूलगादी को ठिकाना बना रखा है। हालांकि शुक्रवार को राहुल संग श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और पिंडरा में जनसभा के बाद निजी कार्यों में व्यस्तता के कारण दिल्ली चली गई थीं। शनिवार सुबह एक बार फिर वह बनारस आ रही हैं। जबकि आजमगढ में अखिलेश यादव की छह जनसभाएं हो रही हैं। 

    भदोही में आज चुनावी कार्यक्रम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औराई विधानसभा क्षेत्र के नरथुआ उपरौठ गांव के मैदान में 12.30 बजे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात भदोही विधानसभा क्षेत्र में स्थित सेवा सदन इंटर कालेज मोढ़ में 1.30 सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सांसद रवि किशन ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतामढ़ी नारेपार गांव में गठबंधन व पार्टी प्रत्याशियाें के समर्थन सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सरपतहां मैदान में दोपहर 2.55 से 3.40 बजे तक पार्टी व गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

    मीरजापुर में चुनावी जनसभा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी व केंद्रीय सूचना व प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह के समर्थन में पांच मार्च को चुनार के परेड ग्राउंड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि चुनार में करीब एक घंटे तक दोनों नेता रहेंगे। इनका उड़नखटोला सभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे उतरेगा। सभा स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से श्रमिक बांस- बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग लगाने और मंच तैयार करने में शुक्रवार श्रमिक जुटे रहे। देर शाम हेलीपैड निर्माण को भी अंतिम रूप दिया गया। इसके पहले कोतवाल गोपाल प्रसाद गुप्ता ने भी सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव आगामी पांच मार्च को चुनावी भ्रमण करेंगे। राजकीय इंटर कालेज महुवरिया मीरजापुर में अपरान्ह तीन बजे निजी हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद विधानसभा मीरजापुर, मझवां, छानबे, मड़िहान व चुनार के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

    जौनपुर में चुनावी कार्यक्रम : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा मल्हनी विधानसभा के यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा के मैदान में 12.30 बजे। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जनसभा मड़ियाहूं विधानसभा के भाऊपुर पुलिस चौकी के बगल में दोपहर दो बजे व जफराबाद विधानसभा के इटाएं बाजार में जनसभा दोपहर तीन बजे। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जौनपुर नगर में रोड शो दोपहर दो बजे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मल्हनी विधानसभा के श्रीकृष्ण इंटर कालेज मीरगंज में जनसभा 4.10 बजे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जौनपुर सदर विधानसभा के गौतमबुद्ध इंटर कालेज के मैदान में जनसभा तीन बजे। बदलापुर में भाजपा नेता रवि किशन का रोड शो दोपहर 12 बजे। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का मछलीशहर विधानसभा के उमराना मोहल्ले में जनता से संवाद दोपहर एक बजे।

    सोनभद्र में चुनावी जनसभा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा दुद्धी में सुबह 11 बजे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की सभा घोरावल में 12 बजे,राबर्ट्सगंज में एक बजे, दुद्धी के म्योरपुर में 3 बजे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल घोरावल में चार बजे। बसपा महासचिव सतीश मिश्र ओबरा में 2 बजे।

    गाजीपुर में चुनाव प्रचार : जखनियां के शादियाबाद में प्रियंका गाधी की जनसभा 12 बजे। जमानियां विधानसभा क्षेत्र में निषाद। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और सलेमपुर से भाजपा सांसद। रवींद्र कुशवाहा की जनसभा 12 बजे। सपा के स्टार प्रचार ओमप्रकाश राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्या, संजय चौहान पांच मार्च को पूर्वाह्न 11.20 बजे सैदपुर विधानसभा के टाऊन नेशनल इंटर कालेज और 12.40 बजे जंगीपुर विधानसभा के ग्राम अरखपुर खेल मैदान में सभा। आजाद पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर का रोड शो 12 बजे से। 

    चंदौली में चुनाव प्रचार : चन्दौली के सैयदराजा में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की सभा दोपहर एक बजे से। वहीं चहनियां में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा संजय निषाद की सभा दोपहर 2 बजे। भोजपुरी गायक पवन सिंह का रोड शो।

    यह भी पढ़ें PM Modi In Varanasi : वाराणसी में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा नहीं, यह हमारा कमिटमेंट

    यह भी पढ़ें UP Election 2022 : वाराणसी से अखिलेश यादव ने साधा पूर्वांचल का चुनाव, जानिए क्‍या बनाई रणनीति