Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022 : अखिलेश की आजमगढ़ में छह जनसभाएं, केंद्र और राज्‍य सरकार पर साधा निशाना

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Mar 2022 03:17 PM (IST)

    UP Election 2022 अखिलेश यादव की आजमगढ़ में छह जनसभाएं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अलग अलग जगहों पर प्रस्‍तावित हैं। वह चुनाव प्रचार के माध्‍यम से आजमगढ़ जिले की दस विधानसभा सीटों को साध रहे हैं।

    Hero Image
    Akhilesh Yadav addressed six public meetings in Azamgarh : अखिलेश ने छह जनसभाओं को शनिवार को संबोधित किया।

    आजमगढ़, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ जिले की दसों विधानसभा की सीटों को साधने का प्रयाय किया जा रहा है। शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार की समाप्ति के पूर्व आजमगढ़ जिले की दसों सीटों को चुनाव के लिहाज से साधने का प्रयास हो रहा है। वहीं सुबह अखिलेश यादव ने सुबह वाराणसी में मंदिरों में हाजिरी लगाकर चुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ का रुख किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्‍न जनसभाओं में अखिलेश ने केंद्र और राज्‍य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए पार्टी और गठबंधन प्रत्‍याशियों को चुनाव जिताने की अपील की। 

    पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव छह स्थानों पर चुनावी सभा करके सभी 10 विधानसभा क्षेत्र की जनता को साधेंगे। पूर्व सीएम 11 बजे रानीपुर (एकडंगी) में अतरौलिया व फूलपुर विधानसभा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के करमैनी स्थित वीर अब्दुल हमीद इंटर कालेज में 12 बजे, गोपालपुर विधानसभा के भगतपुर (बघेला) में 12.45 बजे, निजामाबाद विधानसभा के मधसिया तहबरपुर में 1.30 बजे सभा करेंगे।

    शहर से सटे बैठौली के मैदान में 2.15 बजे आयोजित सभा में तीन विधानसभा आजमगढ़, मुबारकपुर व मेंहनगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो तीन बजे त्रिवेणी पीजी कालेज, बरदह में दीदारगंज व विधासभा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के जिले में होने पर सियासी पारा चढ़ गया है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा है। सभी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम

    -11 बजे रानीपुर (एकडंगी) में अतरौलिया व फूलपुर विधानसभा की चुनावी सभा।

    -12 बजे वीर अब्दुल इंटर कालेज करमैनी में सगड़ी विधानसभा की चुनावी सभा।

    -12.45 बजे भगतपुर (बघेला) में गोपालपुर विधानसभा की चुनावी सभा।

    -1.30 बजे मधसिया, तहबरपुर में निजामाबाद विधानसभा की चुनावी सभा।

    -2.15 बजे बैठौली के मैदान में आजमगढ़, मुबारकपुर, मेंहनगर विधानसभा की चुनावी सभा।

    -3 बजे त्रिवेणी पीजी कालेज, बरदह में दीदारगंज व विधासभा की चुनावी सभा।

    यह भी पढ़ें UP Election 2022 : वाराणसी से अखिलेश यादव ने साधा पूर्वांचल का चुनाव, जानिए क्‍या बनाई रणनीति