Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बनारस के सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हिंदी व अंग्रेजी में लांच किया एप

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:48 AM (IST)

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने हिंदी और अंग्रेजी में आयुष्मान एप लांच किया। अभी यह एप केवल मराठी भाषा में क्रियान्वित था। एप के जरिए पीएम मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से गांधी जयंती के बीच बनारस के सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने का निश्चय किया गया है। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में आयुष्मान भारत के कुल 12 लाख लाभार्थी हैं।

    Hero Image
    बीएचयू में समारोह को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया। -जागरण

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने वाला वाराणसी देश का पहला जिला बनेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने रविवार को यह लक्ष्य निर्धारित करते हुए हिंदी और अंग्रेजी में आयुष्मान भारत एप को लांच किया। अभी यह एप केवल मराठी भाषा में क्रियान्वित था। इस एप से स्वयं आयुष्मान कार्ड बनवाना आसान हो गया है। वाराणसी में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पीएम नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवारा के भीतर पूरा करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बीएचयू के उडुप्पा सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा कर रहे थे। एप से आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं डाउनलोड प्रक्रिया का डेमो देकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें घर-घर जाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का दायित्व भी सौंपा गया। डा. मांडविया ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में आयुष्मान भारत के कुल 12 लाख लाभार्थी हैं। लगभग छह लाख लोगों का कार्ड बना हुआ है। शेष छह लाख लोगों का कार्ड सेवा पखवारा के 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें, UP Politics: लोकसभा चुनाव में PM मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को खड़ा करना चाहती है कांग्रेस, राय ने दिया संकेत

    जनप्रतिनिधि अपने कार्यालयों तथा अपने क्षेत्र में मंडल व ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर आम गरीब जन को यह सुविधा उपलब्ध कराकर पुण्य लाभ कमाएं। यह कार्ड बन जाने के बाद गरीब आदमी सिर्फ वाराणसी में ही नहीं, देश के किसी भी बड़े सरकारी या निजी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क उपचार करा सकेगा। यह कार्ड आम आदमी के लिए स्वास्थ्य बीमा की गारंटी है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के डिप्टी सीईओ बसंत गर्ग व कौशलेश ने सभागार में उपस्थित भाजपा मंडल पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों तथा अन्य कार्यकर्ताओं को प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड करा आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि इस एप के माध्यम से वे अपना और दूसरों का भी कार्ड बनवा सकते हैं। बस व्यक्ति का नाम लाभार्थी सूची में होना चाहिए। इस अवसर पर एप से पहला आयुष्मान कार्ड आराजीलाइन ब्लाक के सत्यबलपुर सुतावलपुर गांव की सुनीता देवी का बनाया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner