विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्तार अंसारी के दो करीबी गाजीपुर में गिरफ्तार, फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल

By saurabh chakravartiEdited By:
Published: Sat, 05 Dec 2020 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:05 PM (IST)

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी जफर अब्बास निवासी खोदाई पूरा नखास थाना कोतवाली व सैय्यद सादिक हुसैन निवासी खुदाई ...और पढ़ें

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी जफर व सैय्यद को कोतवाली गाजीपुर में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी जफर व सैय्यद को कोतवाली गाजीपुर में गिरफ्तार किया है।

गाजीपुर, जेएनएन। कोतवाली पुलिस ने आइएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी के दो करीबियों जफर अब्बास व सैय्यद सादिक हुसैन निवासी खोदाई पूरा नखास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर फर्जी तरीके से जमीन की खरीद फरोख्त में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। गजल होटल की जमीन की खरीब में हुई फर्जीवाड़ा में भी इनकी संलिप्तता रही है।

दोनों आरोपित फर्जी तरीके से जमीन का लेन-देन करते थे। मुख्तार की पत्नी आफ्शां और बेटों अब्बास और उमर के नाम कूट रचित तरीके से गजल होटल की भूमि की थी। इस मामले में लेखपाल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस को तभी से इनकी तलाश थी। मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस घर पर धमक गई। पुलिस को देख वह भागने लगे, लेकिन दौड़ाकर पकड़ लिए गए। कोतवाल का विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों मुख्तार के खास हैं। गजल होटल सहित कुछ और जगहों की भूमि की कूट रचित तरीके से खरीद-फरोख्त की है।