Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video Tulsi Vivah 2022: वाराणसी के गड़ौली धाम में 'तुलसी विवाह', लोगों ने पांच लाख दीप जलाए

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:28 PM (IST)

    Tulsi Vivah 2022 in Varanasiगड़ौली धाम में शनिवार देर शाम को तुलसी विवाह के अवसर पर लोगों को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां देव दीपावली के पहले दीपों से एक क्षेत्र रोशन हो गया। गड़ौली धाम में आज तुलसी विवाह के अवसर पर लोगों ने पांच लाख दीप जलाए।

    Hero Image
    Tulsi Vivah 2022 in Varanasi:गड़ौली धाम में शनिवार देर शाम को तुलसी विवाह

    वाराणसी, जेएनएन। Tulsi Vivah 2022 in Varanasi: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के दीपोसत्सव के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ के धाम वाराणसी में शनिवार की देर शाम को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां के गड़ौली धाम में तुलसी विवाह के अवसर पर लोगों ने पांच लाख दीप जलाए। इन झिलमिलाते दीपों को देखने के लिए हजारों लोग जुटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गड़ौली धाम में शनिवार देर शाम को तुलसी विवाह के अवसर पर लोगों को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पर देव दीपावली के पहले दीपों से एक क्षेत्र रोशन हो गया। गड़ौली धाम में आज तुलसी विवाह के अवसर पर लोगों ने पांच लाख दीप जलाए गए। गड़ौली धाम में तुलसी विवाह बेहद धूम-धाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर लोगों ने पांच लाख दीप जलाए, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआइ ने साझा किया है।

    तुलसी विवाह पर्व 2022 धूमधाम से मनाया गया। कार्तिक मास में तुलसी विवाह पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से कराए जाने की विशेष परम्परा है। मान्यता है कि आज के दिन पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है और उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। तुलसी विवाह के दिन मंत्रोच्चारण के साथ माता तुलसी की पूजा का विधान है। इसके साथ भक्त मां तुलसी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी स्तोत्र और तुलसी चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, आरोग्यता, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।