Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हर समाज के लिए होता कलाकार, उसका कोई दायरा नहीं, वाराणसी पहुंचे अभिनेता खेसारी लाल व अभिनेत्री अक्षरा सिंह

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:29 PM (IST)

    हम भोजपुरिया हैं और लंदन में पहचाने जा रहे हैं तो यह हमारे लिए उपलब्धि है। हम दुनिया के जिस कोने में पहुंच गए तो हमारी भाषा भी वहां पहुंच गई। हमारे पिताजी कभी धोती पहनते थे आज जींस पैंट पहन रहे हैं। समय के साथ हमें बदलना होगा।

    Hero Image
    मीडिया से बातचीत करते भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव, क्रिम मेहराए रिनी चंद्रा व अक्षरा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी : भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव ने कहा कि संगीत के लिए कोई भाषा मायने नहीं रखता। एक कलाकार का जीवन हर समाज के लिए होता है। उसके लिए कोई दायरा नहीं होता। हम दायरे में रहकर संगीत को नहीं सुन सकते। वह गुरुवार को सारेगामा की ओर से नदेसर स्थित होटल में भोजपुरी गाना पानी-पानी के प्रमोशन के बाद प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इस गाने में खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह ने अभिनय किया है। गाने को पंजाबी गायक बादशाह के अलावा खेसारी लाल यादव व रिनी चंद्रा ने अपनी आवाज दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल ने कहा कि हम भोजपुरिया हैं और लंदन में पहचाने जा रहे हैं तो यह हमारे लिए उपलब्धि है। हम दुनिया के जिस कोने में पहुंच गए तो हमारी भाषा भी वहां पहुंच गई। हमारे पिताजी कभी धोती पहनते थे, आज जींस पैंट पहन रहे हैं। समय के साथ हमें बदलना होगा। समय के साथ चीजें बदलती हैं। बात वही है, केवल उसका डिजाइन अलग हो जाता है। भोजपुरी को ऊपर उठाने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। हम केवल अश्लीलता की बात कहकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। इसी काशी की धरती पर हमने जय-जय शिवशंकर किया, लेकिन उतना लोकप्रिय नहीं हुआ। हर आदमी अपने स्तर व क्षमता से मंजिल पाने की कोशिश में हैं।

    कड़ी मेहनत हो रही है, अश्लीलता का आरोप लगाना बंद करें

    अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि अगले दस साल में हम भोजपुरी को बहुत ही ऊपर पाएंगे। पूरे विश्व में यह लोकप्रिय होगी। भोजपुरी में अश्लीलता के सवाल पर कहा कि भोजपुरी का बजट बहुत कम है, कलाकार बहुत कम हैं। हम हर दिन कठिन मेहनत करके भोजपुरी को ऊपर ले जाने का काम कर रहे हैं। इसलिए सभी से अनुरोध है कि भोजपुरी की अच्छी फिल्में व गाने देखें, अश्लीलता का आरोप लगाना बंद करें। सारेगामा इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने बताया कि इस गाने का प्रमोशन केवल यूपी व बिहार में नहीं बल्कि पूरे साउथ व ईस्ट इंडिया में हो रहा है। यह बहुत बड़ा गाना होने जा रहा है। सारेगामा भोजपुरी फिल्मों में भी घुसने वाला है। हम फिल्मों का दायरा ऊपर ले जाने की कोशिश करेंगे। गायिका रिनी चंद्रा ने भी गाने की खूब सराहना की।