विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tent City in Varanasi : गंगा पार रेती में एक सौ हेक्टेयर में टेंट सिटी बसाने के लिए वीडीए ने शुरू की निविदा प्रक्रिया

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2022 10:40 PM (IST)

Tent City in Varanasi गंगा पार रेती में टेंट सिटी की कल्पना मात्र रोमांचित कर रही है। यह परिकल्पना जब ...और पढ़ें

Tent City in Varanasi पांच कंपनियों ने गंगा पार रेती पर अस्थायी शहर बसाने की इच्छा जताई है।
Tent City in Varanasi पांच कंपनियों ने गंगा पार रेती पर अस्थायी शहर बसाने की इच्छा जताई है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : गंगा पार रेती में टेंट सिटी की कल्पना मात्र रोमांचित कर रही है। यह परिकल्पना जब धरातल पर आकर ले लेगी तो काशी में देश-विदेश के पर्यटक खींचे चले आएंगे। इसमें देर भी नहीं होनी है। मानसून बाद बाढ़ उतरते ही सपना साकार होने जा रहा है। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी। पांच कंपनियों ने गंगा पार रेती पर अस्थायी शहर बसाने की इच्छा जताई है। एक सौ हेक्टेयर में टेंट सिटी बसेगी। इसमें दो सौ टेंट काटेज लगाए जाएंगे। इसमें दो सौ लोगों के ठहरने की सुविधा होगी।

वीडीए की ओर से गंगा पार (रामनगर की ओर) स्थापित की जाने वाली टेंट सिटी के लिए ई-टेंडर जारी हुई है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। तकनीकी निविदा 17 अगस्त को खोली जाएगी। सफल तकनीकी निविदा वाले प्रस्तावों की वित्तीय निविदा इसके बाद खोल दी जाएगी। इस परियोजना के लिए वीडीए की ओर से 25 अप्रैल 2022 को प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से एक्प्रेशन आफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया गया था, जिसमें पांच कंपनियों ने रुझान दिखाया था।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में इन कंपनियों को टेंट सिटी की स्थापना के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रस्ताव के बाबत प्रस्तुतीकरण के बाद संसथाओं की ओर से दिए गए सुझावों को समावेशित करते हुए परियोजना के लिए विस्तृत आरएफपी तैयार किया जाएगा। इसके तहत विकासकर्ताओं से प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए ही वीडीए की ओर से निविदा जारी किया गया है।

ये हैं प्रमुख कंपनियां

-मेमर्स लल्लूजी एंड संस

-मेमर्स इयाक वेंचर्स प्रा.लि.

-मेमर्स प्रेवेज कम्यूनिकेशंस (इंडिया) लि.

-मेमर्स स्वामी सुखदेवानंद ट्रस्ट परमार्थ निकेतन

-मेमर्स थार कैम्पस प्रा.लि.

एक नजर में टेंट सिटी

-परियोजना स्थल : गंगा पार रेती

-परियोजना क्षेत्रफल : एक सौ हेक्टेयर

-टेंट की संख्या : न्यूनतम 200

स्थापित होने वाले टेंट के प्रकार

-विला : 900 वर्गफीट, 10 प्रतिशत

-सुपर डीलक्स : 480-580 वर्गफीट, 50 प्रतिशत

-डीलक्स 250-400 वर्गफीट, 40 प्रतिशत

टेंट सिटी में सुविधाएं

स्विस या काटेजेस वातानुकूलित रहेगा। रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टूरेंट, डायनिंग एरिया, कान्फ्रेंस स्थल, स्पा व योगा केंद्र बनेगा। लाइब्रेरी व आर्ट गैलरी के अतिरिक्त वाटर स्पोर्टस, कैमल व हार्स राइडिंग आदि रोमांच का मचा ले सकेंगे। गंगा किनारे अमृत जल से ठकराकर पूरे माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्पोर्टस एक्टीविटीज भी नियोजित की जाएंगी।