Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 'विराट' को 1.90 करोड़ में खरीदा तो जश्‍न में डूब गया बलिया जिला

    आईपीएल -2020 सीजन में बलिया के धुरंधर विराट सिंह भी धूम मचाने को तैयार हैं।

    By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:00 AM (IST)
    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 'विराट' को 1.90 करोड़ में खरीदा तो जश्‍न में डूब गया बलिया जिला

    बलिया [सुधीर तिवारी]। आईपीएल -2020 सीजन में बलिया के धुरंधर विराट सिंह भी धूम मचाने को तैयार हैं। मुख्‍य शहर से लगभग चार किमी दूर जीराबस्ती गांव के मूल निवासी विराट को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। युवा खिलाड़ी विराट सिंह पर दांव लगाते हुए हैदराबाद ने एक करोड़ 90 लाख की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानने वाले विराट की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीराबस्ती के मूल निवासी विराट का परिवार जमशेदपुर सोनारी (झारखंड) में रहता है। विराट के दादा बलराम सिंह (40 वर्ष) पूर्व झारखंड जाकर वहां कारोबार शुरू किए थे। पिता विनोद सिंह कारोबारी और मां रेनू सिंह गृहिणी हैं। विराट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में 10 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 142.32 का था। 

    16 वर्ष की उम्र में किया था डेब्यू

    तीन भाइयों में सबसे छोटे विराट ने वर्ष 2013-14 में फस्र्ट क्लास क्रिकेट में 16 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया था। फिलहाल वह झारखंड अंडर-19 के नियमित खिलाड़ी है। विराट के भाई विशाल भी क्रिकेटर हैं और अभी झारखंड अंडर-19 में स्टैंडबाई प्लेयर हैं। हालांकि विराट ने अपने भाई विशाल की कप्तानी में ही झारखंड अंडर-16 खेला, तब उसकी उम्र 13 वर्ष थी। वहीं, विराट के सबसे बड़े भाई विवेक ङ्क्षसह कांट्रेक्टर का काम करते हैं।  

    जब कोच ने घर पहुंचकर कहा था, बहुत टैलेंट है विराट में

    विराट जब पांचवी कक्षा में था तो उसकी परीक्षा का रिजल्ट काफी खराब आया था, तब गुस्से में विराट के पिता विनोद सिंह ने बैट चुरा कर रख दिया था। इसके बाद विराट के कोच वी.वेंकटराम उसके घर पहुंचे और उसके पिता से बात की। कोच ने कहा था,'आपके बेटे में बहुत टैलेंट है, इसे मुझे दे दीजिए।' उसके दो वर्ष बाद ही विराट जिला लेवल पर खेलने लगा औऱ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तभी उसका झारखंड अंडर-16 में चयन हो गया था। 

     

    गांव में खुशी की लहर

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जैसे ही विराट पर एक करोड़ 90 लाख की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा, इधर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ ही देर में गांव में भी लोग जान गए। विराट की पनपती प्रतिभा पर परिवार, गांव के साथ आसपास के लोग भी गौरवान्वित हैं। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। परिवार के कमला सिंह, चचेरे भाई गोलू सिंह, सुबोध सिंह, बड़े सिंह, छोटे सिंह, नन्हे सिंह ने खुशियां बांटी। बलिया का लाल आईपीएल में खूब धूम मचाएगा, अब हर किसी को उन्हीं घडिय़ों का इंतजार है।