यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rooftop Solar Power: बनारस को सोलर सिटी बनाने की तैयारी, सोलर रूफटॉप से 250 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Rooftop Solar Power भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल-डिस्काम मुख्यालय में सोलर रूफ टाप लगाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। यूपी नेडा ...और पढ़ें

HighLights
- बनारस को सोलर सिटी बनाने की तैयारी
- 250 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
- 12 लाख घरों को लक्ष्य बनाकर काम करने की जरूरत
जागरण संवाददाता, वाराणसी। Rooftop Solar Power: योगी आदित्यनाथ सरकार की तैयारी है कि धर्म नगरी काशी को सोलर सिटी बनाया जाए। इसके लिए यहां 250 मेगावाट बिजली सोलर रूफटॉप से उत्पादित करने का लक्ष्य है। इसके लिए एक हजार घरों में फौरी तौर पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया भी जा चुका है। इनसे 26 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू भी हो गया है। आने वाले समय में करीब 12 लाख घरों में इसे लगाकर लक्ष्य को पाया जा सकेगा।
सोलर रूफटॉप लगाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन
WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
