विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु और वाराणसी के बीच दौड़ेंगी सात स्पेशल ट्रेनें, काशी-प्रयागराज-अयोध्या का भ्रमण करेंगे अतिथि

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:12 AM (IST)

तमिलनाडु और वाराणसी के बीच तमिल संगमम के लिए सात विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर से यात्रियों को काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन के लिए लाएंगी और वापस ले जाएंगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई हैे।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई हैे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। तमिलनाडु और वाराणसी के बीच सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये गाड़ियां कन्याकुमारी, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और कोयंबटूर स्टेशनों से अलग-अलग तिथियों में प्रस्थान करेंगी। काशी, प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण और दर्शन- पूजन के बाद पहली ट्रेन एक दिसंबर को पहले समूह को लेकर रवाना हो जाएगी।

आगे क्रमश: तीन दिसंबर को दूसरी, पांच दिसंबर को तीसरी, सात दिसंबर को चौथी, नौ दिसंबर को पांचवीं, 11 दिसंबर को छठी और 13 दिसंबर को सातवीं ट्रेन इन समूहों को वापस लेकर जाएंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या-06041 कन्याकुमारी से 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करके 27 को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06043 चेन्नई सेंट्रल को 28 नवंबर को सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 29 को रात 8 बजे आएगी।

गाड़ी संख्या-06047 कोयंबटूर जं. से 29 नवंबर को शाम 6 बजे चलकर एक दिसंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-06049 चेन्नई सेंट्रल से दो दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके तीन दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06051 कन्याकुमारी को तीन दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर पांच दिसंबर को रात 8 बजे आएगी।

गाड़ी संख्या-06053 कोयंबटूर से पांच दिसंबर को शाम छह बजे चलकर सात दिसंबर को रात 8 बजे आएगी। गाड़ी संख्या-06055 चेन्नई सेंट्रल से आठ दिसंबर को सुबह 4.15 बजे प्रस्थान करके नौ दिसंबर को रात आठ बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- काशी में देव दीपावली आज: 21 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट, ड्रोन-लेजर शो होगा; जानें पूरा कार्यक्रम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।