सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा - 'चरम पर है महंगाई'
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सात साल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल डीजल रसोई गै ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सात साल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस लगायत खाद्य सामग्री तक के दामों में तीगुना वृद्धि हुई है। किसान, मजदूर, नौजवान हर कोई भाजपा शासन में परेशान है।
सॢकट हाउस में मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुंडा एक्ट में संशोधन विधेयक लाकर भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ उठा रही है।
जबकि पहले गुंडा एक्ट पुलिस लगाती थी। थाने से रिपोर्ट डीएम के पास तक जाती थी। डीएम गुण-दोष के आधार पर गुंडा एक्ट संशोधन करते थे। संशोधित एक्ट में डीएम से अधिकार छिन लिया गया है ताकि इसका दुरूपयोग किया जा सकता है। सरकार इसका दुरूपयोग कर भी रही है। आंदोलन करने वाले किसानों व छात्रों को गुंडा एक्ट में फंसाया जा रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लूट मची है। जब सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई थी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। खास बात यह है कि जहां-जहां वह चुनाव प्रचार करने गए। वहां वहां भाजपा को करारी हाल का सामना करना पड़ा। चाहे बंगाल हो या बिहार। राजस्थान दिल्ली छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सभी जगह भाजपा चुनाव हारी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने भरपूर धनबल का इस्तेमाल किया। इससे जनता में बेचैनी है। पंचायत चुनाव में सपा के प्रति जनता का रुझान दिखा है। इससे यह आभास हो रहा कि जनता बदलाव चाहती है। इसी आधार पर सपा 351 सीटों के जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। बड़े दलों से समझौता नहीं करेंगे। छोटे दलों से समझौता करेंगे लेकिन शर्त है कि पार्टी की विचारधारा एक हो। वहीं पार्टी की ओर से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी चर्चा की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।