Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में बोले सपा नेता अंबिका चौधरी - 'झूठ के बुनियाद पर टिकी है भाजपा सरकार'

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 07 Sep 2021 04:32 PM (IST)

    Samajwadi Party Ballia बसपा से सपा में दोबारा आए अंबिका चौधरी मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। कहा कि झूठ की बुनियाद पर भाजपा सरकार टिकी है। इसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। यहां बालू और दारू का खेल खुलेआम हो रहा है।

    Hero Image
    बसपा से सपा में दोबारा आए अंबिका चौधरी मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।

    बलिया, जेएनएन। बसपा से सपा में दोबारा आए अंबिका चौधरी मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।कहा कि झूठ की बुनियाद पर भाजपा सरकार टिकी है। इसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। यहां बालू और दारू का खेल खुलेआम हो रहा है। अगर आपने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो प्रशासन के सहयोग से आप को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी मंगलवार को मधुबनी में सपा द्वारा आयोजित अपने स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। मेरी जिम्मेदारी पुराने लोगों को एक बार फिर पार्टी से जोड़ कर उन्हें सक्रिय करने की मिली है। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा भाजपा सपा सरकार की उपलब्धियों को अपना काम बता कर अपनी पीठ खुद अपने ही थपथपा रही है। किंतु जनता जागरूक है उचित समय पर इसका उचित जवाब देने के लिए मन बना चुकी है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जो लोग पिछले साढे चार वर्षों में एनएच 31 के गड्ढे नहीं भरवा पाए वह लोग फोरलेन और ग्रीन एक्सप्रेसवे क्या बनवाएंगे। झूठा प्रचार है। अब तक जो जो दावा किया गया क्या वह पूरा हुआ है? नारद राय ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बिहार के तिलकहरू भी अब नहीं आ रहे हैं। यहां के नौजवानों की शादी भी नहीं हो रही है। उन्होंने गंगा और घाघरा नदियों के कटान को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब यह मुख्यमंत्री आए थे तो हमें भी लगा था कि कटान का स्थाई निदान हो जाएगा। लेकिन स्थाई निदान हो जाएगा तो कमीशन कहां से मिलेगा। इसलिए कटान का सिलसिला यह के जनप्रतिनिधियों के सेहत के लिए अच्छा है।

    कार्यक्रम को पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, सूर्यभान सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, मनोज सिंह, एस एस तिवारी सहित दर्जन भर लोगों ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इससे पूर्व विनायक मौर्य, भरत यादव,, सुधीर यादव, विनोद यादव, मनोज यादव आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, लालू यादव, अमित गोंड सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज प्रताप यादव व संचालन अजय सिंह ने किया।

    comedy show banner
    comedy show banner