रात में बैठें और तड़के नई दिल्ली पहुंचें, वाराणसी से रात 9:30 बजे रवाना होगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत
वाराणसी कैंट से स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जिसका लक्ष्य सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच पहुंचना है।

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस।
HighLights
स्लीपर वंदे भारत रात 9:30 बजे वाराणसी कैंट से चलेगी।
दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 4:30 से 5 बजे होगा।
ट्रेन की गति 130 किमी/घंटा तक बढ़ाने की तैयारी है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्लीपर वंदे भारत कैंट रेलवे स्टेशन से रात 9:30 बजे रवाना होगी। ट्रैफिक को देखते हुए ट्रेन के वाराणसी और नई दिल्ली पहुंचने का समय तड़के 4:30 से 5 बजे के बीच रखने की तैयारी है।
इसके अनुसार, नई दिल्ली से भी ट्रेन रात 9:30 से 10 बजे के बीच यात्रियों को लेकर रवाना होगी। ट्रेन का परिचालन कब शुरू होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। स्लीपर वंदे भारत की गति 20 किमी प्रति घंटे बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है।
रेलवे वाराणसी-नई दिल्ली रेलखंड पर इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे तक करने की रणनीति पर भी काम कर रहा है। इसके पीछे अधिकारियों का उद्देश्य एक और ट्रेन चलाने की गुंजाइश तलाशना है।
शिवगंगा पर घटेगा दबाव
वाराणसी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन सुविधा सीमित है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें यहां से गुजरती हैं, लेकिन वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन से नियमित रूप से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या चार है। वंदे भारत शुरू होने से प्रीमियम ट्रेन शिवगंगा पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
ठहराव-
वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया कीड़े वाला भोजन, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
