विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया कीड़े वाला भोजन, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:07 PM (IST)

Gaya Howrah Vande Bharat Express में यात्रियों को कीड़े वाला दाल-भात परोसे जाने की शिकायत सामने आई है। एक यात्री ...और पढ़ें

गया-हावड़ा वंदे भारत के भोजन में मिला कीड़ा। (फोटो सौजन्य)

गया-हावड़ा वंदे भारत के भोजन में मिला कीड़ा। (फोटो सौजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। गया से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को कीड़े लगा दाल-भात परोसा गया। 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार के यात्री ने इसकी शिकायत की है।

बताया कि 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस सी-4 के 35 व 36 नंबर सीट पर पारसनाथ से हावड़ा तक सफर के दौरान उन्हें जो भोजन दिया गया, उसके दाल-भात के पैकेट में कीड़ा था।

मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड, आइआरसीटीसी, पूर्व रेल और रेल मदद को टैग कर एक्स पर की गई है। वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की है। भोजन में कीड़े की शिकायत पर जांच का आदेश जारी कर दिया गया है।

दही में कीड़े पर सर्विस प्रोवाइडर पर लगा था 50 लाख जुर्माना

खान-पान सेवा में अनियमितता को लेकर पहले भी रेलवे बड़ी कार्रवाई कर चुका है। पिछले 15 मार्च को 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्स में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत की गई थी।

रेलवे ने गंभीरता से लेकर आइआरसीटीसी पर 10 लाख और संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। सर्विस प्रोवाइडर को टर्मिनेट करने आदेश भी जारी किये गये थे।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में दही में कीड़े मिलने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई, IRCTC पर जुर्माना

यह भी पढ़ें- मैथन में बारिश के बीच सांपों का आतंक! अजगर पकड़ा गया, कोबरा भाग निकला; DVC कर्मचारियों में दहशत