वाराणसी से पंजाब जाने वाली सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस में रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी राहत
वाराणसी से पंजाब जाने वाली सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस में अब 21 कोच होंगे, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस में अब 21 कोच होंगे।
27 नवंबर से नई व्यवस्था लागू होगी।
212 अतिरिक्त सीटें, यात्रियों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से पंजाब प्रांत के छेहर्टा जाने वाली सिर गोर्वधनपुर एक्सप्रेस अब 21 (पूर्व में 18 कोच) कोच की होगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में ट्रैफिक का बढ़ता दबाव देख तीन कोच बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सबकुछ ठीक रहा तो 21 कोच वाली सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस आगामी 27 नवंबर से पटरी पर रफ्तार भरने लगेगी।
प्रधानमंत्री ने बीते 20 जुलाई को सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया था। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से सप्ताह में तीन दिन (सोम, गुरु, शनि) रवाना होकर 12 महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए पंजाब के छेहर्टा पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन तीन दिन (रवि, बुध, शुक्र) छहर्टा से रवाना होती है।
वर्तमान में 18 कोचों वाली सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस में तीन माह में ही ट्रैफिक का इस कदर दबाव बढ़ा कि कोच बढ़ाने की मांग शुरू हो गई।अफसरों ने ट्रेन में ट्रैफिक दबाव का संज्ञान लेकर रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी और तीन कोच बढ़ाने की मांग की, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
तीन कोच बढ़ाए जाने से श्री माता वैष्णो देवी धाम जाने वाली महत्वपूर्ण बेगमपुरा एक्सप्रेस पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसलिए कि दोनों ट्रेनें एक ही मार्ग पर रफ्तार भरती है।
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर वाराणसी से चलेंगी 185 अतिरिक्त बसें, लखनऊ-कानपुर समेत इन रूटों पर मिलेगी राहत
इस तरह बढ़ेंगी 212 सीटें
- एसी थ्री की दो इकोनामी कोच : 160 सीट
- एसी सेकंड की एक कोच : 52 सीट
इन शहरों के लोगों को मिलेगा लाभ
जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मोरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर।
27 नवंबर से 21 कोच वाली सिर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस हो जाएगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन 11 शहरों से होकर गुजरती है, इसलिए बड़ी तादाद में लोगों को लाभ मिलेगा।- अर्पित गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर वाराणसी जंक्शन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।