विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर वाराणसी से चलेंगी 185 अतिरिक्त बसें, लखनऊ-कानपुर समेत इन रूटों पर मिलेगी राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:09 PM (IST)

रोडवेज प्रशासन दीपावली और छठ के त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र से 6 से 17 नवंबर तक 185 अतिरिक्त बसें चलाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वाराणसी से 6 से 17 नवंबर तक 185 अतिरिक्त बसें।

  2. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे व्यस्त रूटों पर विशेष सुविधा।

  3. त्योहारों में यात्रियों को भीड़ और सीट की समस्या से राहत।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दीपावली और छठ के त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। वाराणसी परिक्षेत्र से छह से 17 नवंबर तक 185 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन 12 दिनों में अधिकारी और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी डिपो में लगाई गई है, ताकि यात्रियों को टिकट, पूछताछ और संचालन में कोई दिक्कत न हो।

वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार सबसे अधिक दबाव वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। वाराणसी से लखनऊ रूट पर 31, वाराणसी-कानपुर के लिए 13, वाराणसी-गोरखपुर के लिए 12 और वाराणसी-बैढन के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

इसके अलावा जौनपुर, गाजीपुर, शक्तिनगर डिपो से भी विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। बताया कि उक्त मार्गों पर पहले से ही 146 बसों का संचालन हो रहा है। अतिरिक्त बसों के जुड़ने से कुल 331 बसें यात्रियों की सेवा में रहेंगी।

इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने और भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। रोडवेज ने बसों की फिटनेस, सफाई और चालक-परिचालकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बस अड्डों पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में गंगा किनारे बनेंगे दो हाईटेक क्रूज टर्मिनल, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।