Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी के खिड़किया घाट पर लगा नमो नम: का साइनेज, नमस्कार स्कल्प्चर के पास हिंदी व अंग्रेजी में लिखा गया नाम

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 08:10 AM (IST)

    Khirkiya Ghat वाराणसी में नमो घाट के नाम का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यह एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन इससे पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने नमस्ते स्कल्प्चर के पास नमो नम का साइनेज लगाकर घाट का आकर्षण बढ़ा दिया है।

    Hero Image
    स्मार्ट सिटी कंपनी जल्द ही चौथा नमस्ते का स्कल्प्चर बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी : काशी में गंगा किनारे एक नया घाट आकार लेने जा रहा है। खिड़किया घाट पुनरुद्धार कार्य के दौरान वहां बनाया गया नमस्ते का स्कल्प्चर पर्यटकों के लिए कौतूहल का विषम बना है। लोग बोल-चार में नमो घाट कहने लगे हैं। हालांकि, नमो घाट के नाम का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यह एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन इससे पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने नमस्ते स्कल्प्चर के पास नमो नम: का साइनेज लगाकर घाट का आकर्षण बढ़ा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साइनेज पर हिंदी व अंग्रेजी में नमो नम: लिखा गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी जल्द ही चौथा नमस्ते का स्कल्प्चर बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कापर का बनेगा जिसकी ऊंचाई करीब 75 फीट होगी। शाही नाले पर भी एक पुल बनाया जाएगा जिसका हेरिटेज लुक होगा। दो हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वरुणा नदी के किनारे बन रहे ई-रिक्शा कारिडोर को भी घाट से जोडऩे की तैयारी की जा रही है।

    वर्तमान में जो नमस्ते आकार के तीन स्कल्प्चर बनाए गए हैं उसमें दो की ऊंचाई 25-25 फीट है जबकि एक थोड़ा कम ऊंचा है। जो चौथा स्कल्प्चर बनेगा उसकी ऊंचाई करीब 75 फीट होगी। जो स्कल्प्चर बने हैैं वे मोल्डेड एलाय (मिश्रित धातु) के हैं जबकि प्रस्तावित चौथा स्कल्प्चर कापर का बनाया जा रहा है। काशी के घाटों पर पर्यटकों का हुजूम उमड़े और बेहतर सुविधाएं विकसित हों, इसके लिए पर्यटन विभाग, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों ने सुविधाएं विकसित करने का खाका तैयार किया है।

    अब संस्कृत में शुभकामना

    स्मार्ट सिटी कंपनी ने अनूठा प्रयोग शुरु किया है। जहां पहले तीज-त्योहारों पर हिंदी व अंग्रेजी में शहरवासियों समेत बाहर से आने वालों को शुभकामना दी जाती रही है, अब संस्कृति भाषा में भी दी जा रही है। होली पर्व से इसकी शुरुआत हो गई है। इसे शहर भर में बने एलइडी स्क्रीनों पर देखा जा सकता है जो स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से संचालित होगी है। पीआरओ शाकंभरी कहते हैं कि स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से यह नई कवायद है जो होली पर प्रारंभ हो गई है। एलइडी स्क्रीन पर संस्कृत में ''''।। रंगोत्सवस्य शुभाशया:।। लिख कर प्रसारित हो रहा है।