Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सुभासपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, जानिए लिस्‍ट में कौन हैं शामिल

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Jan 2022 01:18 PM (IST)

    UP assembly elections 2022 सुभासपा की ओर से 15 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी की है। सुभासपा की ओर से जारी प्रचारकों की लिस्‍ट में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी से जुड़े अन्‍य चेहरों को आगे लाने का प्रयास किया है।

    Hero Image
    सुभासपा की ओर से 15 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार समाजवादी पार्टी के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन किया है। सुभासपा ने समाजवादी पार्टी संग घोषणा पत्र पर सहमति के बाद से जहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर सुभासपा की ओर से 15 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर प्रदेश भर में चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। सुभासपा की ओर से जारी प्रचारकों की लिस्‍ट में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी से जुड़े अन्‍य चेहरों को आगे लाने का प्रयास किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभासपा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को 25 जनवरी को चुनाव आयोग को दी गई सूचना के अनुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 उत्तर प्रदेश में सुभासपा के प्रत्याशियों के पक्ष में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के तहत चुनाव स्टार प्रचारकों की सूची एवं वाहन पास के लिए पत्र जारी किया गया है। सुभासपा की ओर से प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा और प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर यूपी में सियासी पारे को बढ़ा दिया गया है। पूर्वांचल से इतर प्रदेश भर में सुभासपा को मजबूत करने के साथ ही प्रचार को इस पत्र के माध्‍यम से गति दी गई है। जबकि पूर्व में सुभासपा ने भाजपा से मतभिन्‍नता की वजह से किनारा कर इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया गया है। 

    सुभासपा की ओर से स्टार प्रचारकों में सबसे पहले ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव, अरुण राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता, सालिक यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, महेंद्र राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलिराज राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शक्ति सिंह राष्ट्रीय महासचिव, संतोष पांडे राष्ट्रीय महासचिव, प्रेम चंद्र कश्यप राष्ट्रीय महासचिव, दयाराम भार्गव राष्ट्रीय सचिव, सतीश चंद्र बंजारा राष्ट्रीय सचिव, राधिका पटेल अध्यक्ष महिला मंच, सीपी निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष, राममूर्ति अर्कवंशी प्रदेश महासचिव, योगेंद्र सिंह अर्कवंशी प्रदेश महासचिव सहित कुल 15 नामों की सूची जारी की गई है।  

    comedy show banner
    comedy show banner