Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में संस्कृति संसद : भारत की संस्कृति जिन्हें नहीं स्वीकार वे देश छोड़कर चले जाएं, बोले- सांसद प्रताप चंद्र सारंगी

    संस्कृति संसद के सत्र में बालासोर ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि जिन लोगों को भारत की संस्कृति जिन्हें स्वीकार नहीं है वे इस देश से चले जाएं। अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने वालों की पिटाई हुई।

    By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Sun, 14 Nov 2021 09:34 PM (IST)
    Hero Image
    सत्र को संबोधित करते सरदार इकबाल सिंह तथा उनके साथ हैं प्रताप चंद्र।

    वाराणसी, लवकुश सिंह। संस्कृति संसद के सत्र में बालासोर, ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि जिन लोगों को भारत की संस्कृति जिन्हें स्वीकार नहीं है वे इस देश से चले जाएं। अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने वालों की पिटाई हुई। उनकी पिटाई करने वालों का मैं सम्मान करता हूूं। सांसद के इस कथन पर पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को मिटाने के लिए अग्रेजों ने कई प्रयास किए। आजादी के बाद भी हमारी संस्कृति पर आघात होता रहा। 65 साल तक शासन करने वाली सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद देश की संस्कृति को फिर से संवारने का कार्य शुरू हुआ है। कहा कि देश के युवाओंं को हर मोड़ पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। युवाओं के दम पर ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। अपनी संस्कृति की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। धारा 370 हटा, राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ, अस्सी करोड़ जनता को प्रतिमाह राशन उपलब्ध हो रहा है। पेट्रोल की कीमत ज्यादा हुई तब भी प्रधानमंत्री ने सीधे हस्तक्षेप कर देश के लोगों को राहत देने का देने का काम किया। आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक व सोलर से एक रुपये प्रति किलोमीटर खर्च कर लोग यात्रा कर सकेंगे।

    इसी सत्र में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि हम अपनी संस्कृति की रक्षा तब तक नहीं कर सकेंगे, जब तक हम उसे करीब से नहीं जानेंगे। आज स्थिति यह है कि आचार्य मंत्र पढ़ते हैं और हम उसे सिर्फ सुनते हैं। देश में 35 फीसद युवा हैं। इनमें देश प्रेम जगाने की जरूरत है। देश में 96 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लग गया। इसके लिए देश के हर घर के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करना चाहिए।