वाराणसी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले - सरकार ने बुलेट ट्रेन के 'नॉर्थ कॉरिडोर' को मंजूरी दे दी है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित तीन रेल ...और पढ़ें

वाराणसी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी, सीएम योगी और रेल मंत्री ने किया शुभारंभ।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी और रेल मंत्री करेंगे ट्रेनों का शुभारंभ।
वाराणसी से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी।
कुल तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी और नई दिल्ली को जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश की पहली वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन तथा दो अन्य रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचे।
अपने संबोधन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि सरकार ने बुलेट ट्रेन के 'नॉर्थ कॉरिडोर' को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बनारस, प्रयागराज और आगे पटना से सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा।
इसके बन जाने से देश के प्रमुख शहरों के बीच की दूरी सिमट जाएगी। रेल मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि भविष्य में दिल्ली से कानपुर की यात्रा मात्र 1 घंटे, दिल्ली से आगरा 59 मिनट और दिल्ली से लखनऊ की दूरी मात्र 2 घंटे 12 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बुनियादी ढांचा आने वाले 100 वर्षों तक देश की पीढ़ियों और लघु उद्योगों के विकास को नई गति देगा।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रेनों को जनता को समर्पित कर विकास की संकल्पना के प्रति सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने पूर्व की सरकारों के समय ट्रेन की मांग पर भी ट्रेनों को नहीं दिए जाने की बात कहते हुए अब सरकार की ओर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा का जिक्र मंच से किया।
इसके बाद वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों को शनिवार को बनारस स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के साथ प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू को रवाना किया। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी (कामाख्या) से हावड़ा (कोलकाता) के बीच 17 जनवरी 2026 को शुरू की गई थी।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421) रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में सुरक्षा सबसे तगड़ी, चोर उचक्कों ही नहीं ट्रेन के भीतर मनमानी पर भी नकेल
यह ट्रेन नई दिल्ली से (27422) से रात रात 9:40 बजे चलेगी और अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शनिवार छोड़कर सप्ताह में दिन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू /65124) का संचालन प्रतिदिन होगा। यह ट्रेन (65123) सुबह सात बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे प्रयागराज के रामबाग स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, प्रयागराज के रामबाग से ट्रेन संख्या (65124) शाम छह बजे खुलकर रात 20:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी सिटी-राजातालाब के बीच चार जोड़ी (कुल आठ ट्रेनें) मेमू ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके सभी कोचों के साथ ड्राइवर कैब में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।