विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-नई द‍िल्‍ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में सुरक्षा सबसे तगड़ी, चोर उचक्‍कों ही नहीं ट्रेन के भीतर मनमानी पर भी नकेल

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:16 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया, जिसमें यात्रियों की ...और पढ़ें

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस: सुरक्षा के साथ आरामदायक सफर, मनमानी पर लगेगी लगाम।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस: सुरक्षा के साथ आरामदायक सफर, मनमानी पर लगेगी लगाम।

HighLights

  1. वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत स्लीपर शुरू।

  2. यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, कवच प्रणाली मौजूद।

  3. ट्रेन में मनमानी, छेड़खानी पर सीसीटीवी से नकेल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ट्रेन में अभी तक सुरक्षा सबसे बड़ी च‍िंंता यात्र‍ियों की रही है, इसे रेलवे ने दूर करते हुए जो ट्रेन की संकल्‍पना को पटर‍ियों पर उतारा है वह वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस है।

शनिवार को बनारस स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के साथ प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू को रवाना करेंगे। बताते चलें क‍ि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी (कामाख्या) से हावड़ा (कोलकाता) के बीच 17 जनवरी 2026 को शुरू की गई थी।

ट्रेन का समय और स्‍टापेज

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421) रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से (27422) से रात रात 9:40 बजे चलेगी और अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शनिवार छोड़कर सप्ताह में दिन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

सबसे सुरक्ष‍ित फीचर

स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन की गत‍ि 180 किमी प्रति घंटे की गत‍ि के ल‍िए डिजाइन की गई है। इसका ट्रायल पहले ही हो चुका है और ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के अनुसार तैयार किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब चोर उचक्‍कों की इंट्री होगी तो उनकी तस्‍वीर भी होगी, ट्रेन में दूसरे की सीट कब्‍जा करने सह‍ित छेड़खानी और बवाल की सूरत में सीसीटीवी की फुटेज अपराध पर लगाम भी लगाएगी। 

इस पूरी ट्रेन में 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच हैं, जनरल बोगी इसमें नहीं है। जबक‍ि ट्रेन में एक बार में लगभग 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन में नई तकनीक वाला सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे यात्रा के दौरान झटके और शोर कम करने में मदद मिलेगी। इस ट्रेन के दरवाजे अपने आप खुलेंगे और अपने आप ही बंद होंगे। किसी आपात स्थिति में यात्री ट्रेन के कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए विशेष इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम दिया गया है।

सुरक्षा के ल‍िहाज से ट्रेन में कवच प्रणाली लगाई गई है, जो ट्रेन की सुरक्षित आवाजाही में मदद करती है। आग का पता लगाने और उसे बुझाने के लिए विशेष प्रणाली लगाई गई है। किसी आपात स्थिति में यात्री ट्रेन मैनेजर या लोको पायलट से संपर्क कर सकेंगे। दिव्यांग यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। लोको पायलट के लिए आधुनिक नियंत्रण उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।