विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Varanasi Visit: 12 हजार करोड़ से चमकेगी काशी, पीएम आज इन 29 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 07 Jul 2023 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2023 07:26 AM (IST)

प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करने से पहले जनसभा स्थल पर आवास पीएम स्वनिधि के चुनिंदा तीस लाभार्थियों से संवाद भी ...और पढ़ें

PM Modi Varanasi Visit: 12 हजार करोड़ से चमकेगी काशी, पीएम आज इन 29 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
PM Modi Varanasi Visit: 12 हजार करोड़ से चमकेगी काशी, पीएम आज इन 29 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर आज काशी आएंगे। पहले दिन शाम करीब साढ़े चार बजे रिंग रोड स्थित आदिलपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस आएंगे, जहां शाम सात बजे भाजपा के निर्वाचित 63 पार्षद समेत 120 से अधिक पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए जोश भरेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन आठ जुलाई को सुबह लगभग आठ बजे लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। एयरपोर्ट पर सभी चुनिंदा लोगों से मिलने के बाद लगभग नौ बजे के करीब दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व जनपद के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का मुआयना व अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करने से पहले जनसभा स्थल पर आवास, पीएम स्वनिधि के चुनिंदा तीस लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। मंच पर नौ लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करेंगे और प्रधानमंत्री आवास के पांच लाख लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चाबी सौंपेंगे। पीएम स्वनिधि योजना के 1.25 लाख पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण व पीवीसी आयुष्मान कार्ड लांच करते हुए 2.88 करोड़ लोगों के बीच कार्ड वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

प्रशासन के ओर से अधिसूचित नहीं है फिर भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सहित कई अन्य स्थानों पर पीएम के आगमन को लेकर तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री काशी के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे। वह पूर्वांचल को 12110.24 करोड़ की सौगात देंगे। इसमें 10720.58 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1389.66 करोड़ की लागत की दस परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पीएम मोदी वाराणसी दौरा

  • वाराणसी: प्रधानमंत्री आज काशी में जनता को देंगे सौगात, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
  • वाजिदपुर में शाम को जनसभा को करेंगे संबोधित, बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
  • पांच लाख लाभार्थियों को सौंपेंगे 'पीएम आवास' की चाबी, लांच करेंगे पीवीसी आयुष्मान कार्ड
  • 1.25 लाख लोगों को पीएम स्वनिधि ऋण जारी करने के कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
  • 12120.24 करोड़ की लागत वाली 29 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
  • भाजपा के पार्षद, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे टिफिन बैठक

लोकार्पण होने वाली 19 परियोजनाएं

  1. मूलभूत सुविधा : रेलवे
  2. डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर नई रेलवे लाइन का निर्माण - 6762 करोड
  3. औडिहार-जौनपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण -366 करोड़
  4. औडिहार-गाजीपुर सेक्शन रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण-387 करोड़
  5. भटनी-औडिहार सेक्शन रेलवे लाइन का विद्युतीकरण-238 करोड़

सड़क :

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी-जौनपुर फोरलेन -2751.48 करोड़
  • लोक निर्माण की 18 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण - 49.79 करोड़
  • सड़क किनारे के दोनों पटरियों पर एलईडी बैकलिट यूनिपोल - 3.5 करोड़

शिक्षा :

  1. सिपेट करसड़ा के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर -46.45 करोड़
  2. इंटरनेशनल गल्र्स हास्टल जी प्लस 10, बीएचयू- 50 करोड़
  3. राजकीय आश्रम स्कूल तरसड़ा में आवासीय भवन का निर्माण- 2.89 करोड़

पुलिस :

  • आवासीय भवन, सिंधौरा पुलिस स्टेशन - 5.89 करोड़
  • फायर स्टेशन पिंडरा में आवासीय भवनों का निर्माण - 5.2 करोड़
  • भुल्लनपुर पीएसी परिसर में सीवेज, वर्षा जल संचयन और सड़क कार्य- 5.99 करोड़
  • आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन भवन का निर्माण, पुलिस लाइन - 1.74 करोड़

सीवेज व ट्रीटमेंट प्लान :

  1. मोहन कटरा से कोनियाघाट तक सीवर लाइन का कार्य-15.03 करोड़
  2. रमना में सेप्टेज प्रबंधन संयंत्र- 2.2 करोड़

गंगा घाट :

  • फ्लोटिंग जेट्टी, दशाश्वमेध घाट- 0.99 करोड़
  • मौनी बाबा आश्रम घाट, गौरा में विकास कार्य- 3.43 करोड़

उद्योग :

18--बायोगैस प्लांट , एनडीडीबी मिल्क प्लांट रामनगर - 23 करोड़

10 परियोजनाओं का शिलान्यास :

रेलवे :

  • व्यासनगर-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेल फ्लाईओवर का निर्माण- 525 करोड़
  • जंसा-रामेश्वर मार्ग पर चौखंडी रेलवे स्टेशन के निकट दो लेन आरओबी का निर्माण - 78.41 करोड़
  • बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के निकट दो लेन आरओबी का निर्माण -51.39 करोड़
  • मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के निकट दो लेन आरओबी का निर्माण -42.22 करोड़

सड़क, जल व गंगा घाट :

  • लोक निर्माण की 15 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण - 82.43 करोड़
  • वाराणसी में छह घाट (आरपी घाट, अस्सी घाट, शिवाला, केदार घाट, पंचगंगा व राजघाट) पर चेंजिंग रूम व फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण -5.70 करोड़
  • जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 192 पेयजल परियोजनाओं का स्थापना कार्य-555.87 करोड़
  • मर्णिकर्णिका घाट का पुनर्विकास- 18 करेाड़
  • हरिश्चंद्र घाट का पुनर्विकास-16.86 करोड़
  • शिक्षा : सिपेट परिसर करसड़ा में छात्रावास का निर्माण - 13.78 करोड़

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री वाराणसी से पहले दोपहर 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होने के साथ वह पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम गोरखपुर पहुंचकर पीएम के आगमन संबंधी तैयारी परखीं।