Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM ने 'मन की बात' में की पद्म विभूतियों की चर्चा, अपनी विधाओं से दुनिया में देश का नाम कर रहे रोशन; जानें और क्या कहा...

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 08:10 AM (IST)

    Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (28 जनवरी) को मन की बात में कहा इस बार पद्म पुरस्कार के लिए 28 प्रतिशत अधिक आवेदन आए। अबकी सम्मान पाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अपनी विधाओं से दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    Hero Image
    पीएम ने 'मन की बात' में की पद्म विभूतियों की चर्चा

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (28 जनवरी) को मन की बात में कहा इस बार पद्म पुरस्कार के लिए 28 प्रतिशत अधिक आवेदन आए। पद्म सम्मान पाने वालों में हर किसी का योगदान देशवासियों को प्रेरित करने वाला है। अबकी सम्मान पाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अपनी विधाओं से दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश में कार्य कर रहे लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बूथ स्तर पर मन की बात सुनने के लिए जुटे भाजपाजनों के चेहरे इससे खिल उठे। पद्मश्री के लिए काशी की तीन विभूतियों को चुने जाने पर हर हर महादेव का उद्घोष कर पीएम को बधाई समर्पित की।

    केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शिवपुर क्षेत्र के चुप्पेपुर बूथ पर पदाधिकारियों के साथ मन की बात सुनी। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व महामंत्री अशोक चौरसिया ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में जंगमबाडी के बूथ संख्या 268 पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, राहुल सिंह आदि के साथ मन की बात सुन रहे थे।

    मिंट हाउस पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में एमएलसी अरुण पाठक, गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, धर्मप्रकाश मिश्र, अखंड सिंह, अशोक पटेल आदि ने मन की बात सुनी। रामनगर में मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कोदई चौकी पर, जयनाथ मिश्रा मिश्रापुरा में मन की बात सुनी।

    पिंडरा क्षेत्र के पुरारघुनाथपुर बूथ संख्या 216 पर जितेंद्र पटेल, डॉ. मनोज त्रिपाठी, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ रामु गुप्ता के नेतृत्व में मन की बात सुनी।

    यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat Live: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधा', 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    comedy show banner
    comedy show banner