Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dussehra festival in Varanasi 2022 : दुर्गा पूजा पंडालों की जगमग आभा निरखने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

    By pramod kumarEdited By: Anurag Singh
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 02:01 AM (IST)

    शक्ति का अधिष्ठात्री भगवती जगदंबा के आराधनोत्सव की आठवीं रात सोमवार को सड़कों पर सितारों की बरात निकली। इससे उत्सवों का रसिया शहर मन मिजाज से पर्व के इंद्रधनुषी रंगों में डूबा रहा। रंग-बिरंगे बल्बों व झालरों की रोशनी से नहाई सड़कें निखर आईं। पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा।

    Hero Image
    नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में बने श्रीकाशी विश्वनाथ पंडाल में उमड़ी भीड़।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। शक्ति का अधिष्ठात्री भगवती जगदंबा के आराधनोत्सव की आठवीं रात सोमवार को सड़कों पर सितारों की बरात निकली। इससे उत्सवों का रसिया शहर मन मिजाज से पर्व के इंद्रधनुषी रंगों में डूबा रहा। रंग-बिरंगे बल्बों व झालरों की रोशनी से नहाई सड़कें निखर आईं। पंडालों में आस्था का सैलाब उतर आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मानुरागी बनारसियों के उत्साह का हाल यह कि धुंधलका छाने के साथ ही पंडालों में लंबी कतार तो उतरती रात के बाद भी सड़कें भीड़ से ठसी और आबाद। पचरा-भजन और देवी की महिमा बखानते फिल्मी और लोकगीतों पर झूमते-इठलाते श्रद्धालु। दुर्गा भवानी के चरणों में शीश नवाते, प्रसाद के रूप में जो भी मिला माथे से लगाते और सुख-समृद्धि की कामना से हाथ जुड़ जाते।

    पंडालों की मनोहर छटा से इठलाते और खिलौनों के लिए मचलते बच्चों के लिए तो सब कुछ अनूठा सा रहा। पंडालों को देखने के लिए सुबह से आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम के साथ सड़कों पर भीड़ बढऩे लगी और रात के परवान चढऩे के साथ सड़कें अड़ंस सी गईं।

    चारो ओर उल्लास के शोख रंग छलकते रहे। कई पंडालों में तो यह हाल कि रात के दस बजते-बजते सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। अलग-अलग पूजा मंडपों का जुदा-जुदा आकर्षण जैसे श्रद्धालुों को रिझाने के लिए स्वर्ग धरा पर उतर आया हो।

    पंडालों की सज्जा की होड़ यह कि कहीं अयोध्या में बन रहे रामलला का दरबार उतर आया तो कहीं सोमनाथ, पशुपतिनाथ या काशी विश्वनाथ का दर्शन कराया। अंदर देवी के स्वरूपों की आकर्षक छटा इलेक्ट्रानिक झांकियों से खूब निखरी। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग अपलक कतार में घंटों लगे रहे।