Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Election 2021: भदोही में आरक्षण सूची जारी, 271 गांव सामान्य, 125 एससी के लिए सुरक्षित, 150 गांव पिछड़ी जाति के लिए

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:06 PM (IST)

    भदोही जिलाधिकारी ने मंगलवार की देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें 271 गांव सामान्य महिला-पुरुष 125 गांव एससी महिला- पुरुष और 150 गांव पिछड़ी जाति के महिला -पुरुष के लिए सुरक्षित की है।

    Hero Image
    भदोही के जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी।

    भदोही, जेएनएन। जिलाधिकारी ने मंगलवार की देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें 271 गांव सामान्य महिला-पुरुष, 125 गांव एससी महिला- पुरुष और 150 गांव पिछड़ी जाति के महिला -पुरुष के लिए सुरक्षित की है। जिला पंचायत सदस्य के 26 और बीडीसी के 661सीटों के लिए भी आरक्षण घोषित कर दिया गया है। आठ मार्च तक आपत्ति मांगी गई है। रात में ही सभी ब्लॉकों में सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरक्षण सूचि को लेकर सुबह से ही लोग टकटकी लगाये रहे। पंचायती विभाग के अधिकारी भी सूची तैयार करने जी जान से लगे रहे। करीब 11 बजे रात सूची को अंतिम रूप दिया गया। जिला पंचायत की 26 सीट में नौ सीट सामान्य, चार एससी, चार ओबीसी, तीन ओबीसी महिला, दो एससी और चार महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए डीघ अनुसूचित जाति महिला और अभोली पिछड़ी जाति महिला और सुरियांवा, ज्ञानपुर, भदोही, औराई सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी बलेषधर द्विवेदी ने  बताया कि आरक्षण की अनन्तिम सूची जारी कर दी गई है। आठ मार्च तक दावा आपत्ति दाखिल किया जा सकता है। 15 मार्च के पहले आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूचि जारी कर दी जायेगी।

    विकास खंड औराई के 125 गांव में 10 एससी महिला, 18 एससी, 12 ओबीसी महिला, 22 ओबीसी, 20 महिला और 43 गांव सामान्य है। इसी तरह भदोही के 108 गांव में आठ गांव एससी महिला, 16 एससी, 10 ओबीसी महिला, 20 ओबीसी, 18 महिला और 36 गांव सामान्य है जबकि डीघ के 98 गांव में आठ एससी महिला, 14 गांव एससी, नौ ओबीसी महिला, 17 ओबीसी, 16 महिला और 34 गांव समान्य श्रेणी के लिए सुरक्षित है। विकास खंड ज्ञानपुर के 92 में सात गांव एससी महिला, 14 एससी, नौ ओबीसी महिला, 16 ओबीसी, 15 महिला और 31 सामान्य, सुरियांवा के 67 गांव में एससी महिला छह, एससी के 10, ओबीसी के सात, महिला के लिए 10 और सामान्य के लिए 22 तथा अभोली के 56 गांवों में एससी महिला के लिए पांच, नौ गांव एससी, छह ओबीसी महिला, 10 ओबीसी, आठ महिला और 18 गांव सामान्य है।

    comedy show banner
    comedy show banner